राघव चड्ढा(Image- Social Media) 
देश

मानसून सत्र से पहले मोदी कौबिनेट में होगा फेरबदल! कई मंत्रियों की छुट्टी तय, राघव चड्ढा बन सकते हैं मंत्री

Raghav Chadha: BJP रवनीत सिंह बिट्टू को दोबारा राज्यसभा नहीं भेज रही है। ऐसे में पंजाब से नए चेहरों के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना बढ़ गई है। इनमें राघव चड्ढा और तरुण चुग का नाम चर्चा में है।

अर्पित शुक्ला

Modi Cabinet Expansion: बंगाल में जीत के बाद बीजेपी ने अब पंजाब पर फोकस बढ़ा दिया है। मानसून सत्र से पहले संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में पंजाब से मंत्रियों की संख्या बढ़ सकती है। चर्चा है कि राज्यसभा के लिए नामित किए गए तरुण चुग को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। अगर चुग मंत्री बनते हैं तो पार्टी को पंजाब विधानसभा चुनावों में इसका सीधा लाभ मिल सकता है।

चुग पिछले कुछ वर्षों में बीजेपी नेतृत्व के भरोसेमंद नेता के रूप में उभरे हैं। संभावना यह भी जताई जा रही है कि आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर बीजेपी में आए राघव चड्ढा भी मंत्री बनाए जा सकते हैं। ऐसे में पंजाब को विधानसभा चुनावों से पहले दो नए मंत्री मिल सकते हैं।

राघव चड्ढा भी बन सकते हैं मंत्री

आप के सात राज्यसभा (छह पंजाब के) सदस्य राघव चड्ढा के नेतृत्व में ही बीजेपी में शामिल हुए हैं। बीजेपी ने रवनीत सिंह बिट्टू को दोबारा राज्यसभा के लिए नामित नहीं किया है। ऐसे में पंजाब से नए चेहरों के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना बढ़ गई है।

AAP के बागी राघव चड्ढा समेत 7 सांसद (Image- Social Media)

खबरों के अनुसार रवनीत सिंह बिट्टू विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार पंजाब के हालात का आकलन करने के लिए फीडबैक ले रहे हैं, ताकि बीजेपी मजबूत रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतर सके। अमित शाह से कुछ दिन पहले हरभजन सिंह और उसके बाद विक्रमजीत सिंह साहनी मुलाकात करने पहुंचे थे।

मानसून सत्र से पहले फेरबदल संभव

राज्यसभा चुनावों के बाद और मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फिलहाल पंजाब से सिर्फ रवनीत सिंह बिट्टू शामिल हैं। वह राज्य मंत्री (रेलवे और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग) के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार 9 जून को शपथ ली थी। ऐसे में उनके तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष 9 जून को पूरे होंगे।

कैबिनेट मंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, (सोर्सः सोशल मीडिया)

संसद के मानसून सत्र 2026 की संभावित तारीख 21 जुलाई से 12 अगस्त 2026 के बीच रहने की उम्मीद है, हालांकि संसदीय कार्य मंत्रालय ने अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के दौरान कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

अमृतसर के रहने वाले हैं तरुण चुग

बीजेपी ने तरुण चुग को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। वे पार्टी के प्रमुख रणनीतिकारों में गिने जाते हैं और संगठनात्मक कामकाज संभालते हैं। पहले वह जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना जैसे राज्यों में बीजेपी के प्रभारी और सह-प्रभारी रह चुके हैं। वह पंजाब के अमृतसर के निवासी हैं। वर्तमान में वह बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हैं।

तरुण चुग की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं। वह 9 वर्ष की आयु में आरएसएस से जुड़ गए थे। इसके बाद वह एबीवीपी और फिर भाजयुमो में सक्रिय रहे। ऐसे में उन्हें संगठन का व्यापक अनुभव हासिल है। तरुण चुग ने एमबीए की डिग्री प्राप्त की है।

आधी रात कांपी धरती: भारत में 2 बार आए भूकंप, तिब्बत से अफगानिस्तान तक कहां कितना रहा कंपन?

BRICS Summit 2026 के दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत