File Photo 
देश

खरीफ फसलों पर एमएसपी को मोदी गवर्मेंट की मंजूरी, यहां पढ़े किसानों को कैसे मिलेगा लाभ

अविनाश पांडे

 नई दिल्ली, देश में बीजेपी (BJP) की मोदी सरकार किसानों की मालिया हालत और बेहतर बनाने के लिए अनेक योजनाए लाती रहती है। एकबार फिर प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की फसल के क्रय-विक्रय को देखते हुए एक बड़ा फैसला ले लिया है। किसानों की खरीफ फसलों के लिए देश की केन्द्रीय कैबिनेट ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को पास कर दिया है। सरकार ने इस वर्ष 2022 से 23 खरीफ सीजन के फसलों के लिए की एमएसपी लागू किया है। इससे किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए बड़ी राहत मिलने के आसार हैं। साथ ही सरकार का दावा है कि, आगे आने वाले कृषि सीजनों में खेती के लिए यूरिया की कमी नहीं पड़ेगी। जिसकी पूर्व तैयारी कर ली गई है। 

देश के रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने मीडिया से बताया कि, भारत के पास खरीफ के साथ साथ रबी सत्र के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है। सरकार ने 2021से 22 के धान की फसल के लिए 1940 रुपये प्रति क्विंटल की एमएसपी दी है। मंत्री ने आगे बताया कि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उर्वरकों की कीमतों में गिरावट आने से अगले छमाही में यूरिया के मूल्य कम होंगे। जिससे निश्चित ही किसानों का बड़ा फायदा होगा।

खबरों की माने तो मोदी गवर्मेंट वर्ष 2022 से 23 के लिए खरीफ फसलों पर 5 से 20 प्रतिशत तक की MSP बढ़ा सकती है। सरकार के इस फैसले से निश्चित ही खरीफ फसल धान, सोयाबीन आदि फसलों पर किसान को मिल रहे मूल्य में बृद्धि हो जाएगी। आर्थिक मामलों की मंत्रीमंडलीय समिति (CCEA) की बैठक में इसे फैसले पर अंतिम मुहर लगाई गई है। 

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग से हड़कंप, IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

राहुल-केजरीवाल में अराजकता फैलाने की रेस; कांग्रेस, आप पर नितिन नवीन का हमला

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा