Photo: Video Screengrab 
देश

मनसे के नेता की 'गुंडागर्दी', महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल; पुलिस ने लिया एक्शन

किर्तेश ढोबले

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कमाठीपुरा में एक शख्स ने एक महिला की छोटी सी बात पर जमकर पिटाई की। विडियो वायरल होने के  बाद इस मामले में नागपाड़ा पुलिस ने आरोपी विनोद अर्गिल, राजू अर्गले और सतीश लाड नाम के तीन लोगों को हिरासत में लिया और उन पर मामला दर्ज किया है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने दी। 

बता दें कि, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) से कथित रूप से जुड़े कार्यकर्ताओं के एक समूह ने एक बुजुर्ग महिला पिटाई की है। जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ये घटना 28 अगस्त की है। दरअसल,  महिला की सहमति के बिना उसकी दुकान के सामने विज्ञापन लगाया जा रहा था, जिसका विरोध करने पर शख्स ने उस महिला के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट की।  मनसे के विनोद अर्गिले और अन्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके स्पष्ट इनकार से नाराज होकर उन्हें गालियां दीं और फिर उन्हें तब तक पीटा जब तक वह फुटपाथ पर नहीं गिर गईं। 

https://twitter.com/ANI/status/1565329921857433600

इस वायरल वीडियो में आप वीडियो में देख सकते है कि, कुछ लोग विनोद अर्गिल नाम के शख्स को खींचकर ले जाते नजर आ रहे हैं, लेकिन वह महिला को धक्का देते और थप्पड़ मारते नजर आ रहा है। आरोपी को अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते भी सुना जा सकता है। 

घटना का वीडियो वायरल होते ही नागपाड़ा थाने की पुलिस एक्शन लिया। नागपाड़ा पुलिस ने आरोपी विनोद अर्गिल, राजू अर्गले और सतीश लाड नाम के तीन लोगों को हिरासत में लिया और उन पर मामला दर्ज किया है। वहीं, पुलिस ने आईपीसी की आपराधिक धारा 7 की धारा 323,337,506 504,509 के तहत मामला दर्ज़ किया है। 

विभाजन की त्रासदी से सबक लेकर मजबूत भारत बनाएं, बोले CM योगी: सबसे बड़ी पहचान भारतीय होने की हो

शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में CBDC‑आधारित DBT का किया शुभारंभ; PDS में पारदर्शिता की नई क्रांति

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

तिरंगे से राष्ट्र निर्माण तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को दिया खास संदेश

RRB JE Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में 3,993 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी