ममता बनर्जी (डिजाइन फोटो) 
देश

पहले बताया 'भाई'...अब गुलदस्ता और मिठाई भेजकर दी बधाई, तारिक रहमान पर इतना प्यार क्यों बरसा रहीं ममता?

Tarique Rahman: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने फूल और मिठाई भेजकर तारिक रहमान को उनकी जीत की बधाई दी है। जिसके बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर ममता तारिक रहमान पर इतना प्यार क्यों लुटा रही हैं?

अभिषेक सिंह

Mamata Banerjee: तारिक रहमान की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने बांग्लादेश चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। वह 17 फरवरी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। जिसके लिए दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्षों को न्योता भेजा गया है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फूल और मिठाई भेजकर तारिक रहमान को उनकी जीत की बधाई दी है।

बीएनपी अध्यक्ष के दफ्तर ने बताया कि शनिवार को पार्टी के मीडिया सेल के सदस्य अतीउर रहमान रुमन ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के द्वारा भेजा गया गुलदस्ता और मिठाई प्राप्त की है। इसके पहले तारिक रहमान को भाई बताते हुए ममता बनर्जी ने उन्हें जीत की बधाई दी थी।

पहले तारिक रहमान को कहा था भाई

इससे पहले शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तारिक रहमान को चुनावी जीत पर बधाई देते हुए उन्हें 'तारिक भाई' कहा था। उन्होंने लिखा कि मेरे सभी भाइयों और बहनों और बांग्लादेश के लोगों को दिल से बधाई। सभी को रमजान मुबारक। मेरे भाई तारिक उनकी पार्टी और सभी पार्टियों को इस शानदार जीत के लिए बधाई।

तारिक पर क्यों प्यार लुटा रहीं ममता?

ममता बनर्जी का यह कदम तारिक रहमान को चुनावी जीत की बधाई से कहीं ज्यादा समझा जा रहा है। यह दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और भौगोलिक संबंधों को मजबूत करने की कोशिश को भी दिखाता है। आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में भौगोलिक और सांस्कृतिक समानता है। ऐसा माना जाता है कि पश्चिम बंगाल में तमाम परिवार ऐसे हैं जिनका बांग्लादेश से संबंध है। ऐसे में ममता बनर्जी बांग्लादेश की नई सरकार को बधाई देकर उसके प्रति अपना प्रेम जाहिर कर रही हैं। जिससे उसका फायदा आने वाले चुनाव में मिल सके।

17  फरवरी को शपथ लेंगे तारिक रहमान

गौरतलब है कि बांग्लादेश के 13वें पार्लियामेंट्री चुनाव में BNP को दो-तिहाई बहुमत मिला है। इसके बाद BNP चेयरमैन तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। उनके 17 फरवरी को शपथ लेने की उम्मीद है। उनके बड़े शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को न्योता भेजा जा रहा है।

17 साल के देश निकाला के बाद दिसंबर 2025 में देश लौटे तारिक रहमान के लिए यह जीत उनके पॉलिटिकल करियर में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है। चुनाव नतीजों के बाद अंतरिम सरकार के हेड और नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस समेत कई इंटरनेशनल नेताओं ने भी बधाई दी है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला