ममता बनर्जी (डिजाइन फोटो) 
देश

बंगाल चुनाव से पहले ममता ने चल दी सबसे बड़ी चाल, बजट में किया ऐसा ऐलान...जो कर देगा भाजपा का हाल बेहाल!

West Bengal Politics: गुरुवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में राज्य की वित्त मंत्री ने बजट पेश किया। जिसमें ममता बनर्जी ने एक ऐसा दांव चल दिया है, जो चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का बेहाल करने वाला है।

अभिषेक सिंह

Laxmi Bhandar Yojana: गुरुवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 4.06 लाख करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पेश किया। इस बजट में पश्चिम बंगाल सरकार ने अपनी प्रमुख 'लक्ष्मी भंडार योजना' के लिए भी बड़ी घोषणा की। जिससे ममता को बड़ा चुनावी फायदा मिलने वाला है!

पश्चिम बंगाल की 'लक्ष्मी भंडार योजना' के तहत राज्य की 2.42 करोड़ महिलाओं के लिए मासिक सहायता राशि में 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई राशि फरवरी 2026 से प्रभावी होगी। हालांकि, राजनेता ममता सरकार के इस कदम को आने वाले विधानसभा चुनावों से जोड़ रहे हैं।

बजट में अन्य प्रमुख योजनाएं कौन सी हैं?

  • लक्ष्मी भंडार योजना के अलावा, ममता सरकार ने प्रस्तावित बजट में गिग वर्कर्स को मौजूदा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में शामिल करने का प्रस्ताव दिया है।
  • पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी का भी प्रस्ताव दिया है।
  • बजट में आशा कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के भत्ते में बढ़ोतरी का प्रस्ताव है, जिसमें उनके भत्ते में 1000 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी।
  • राज्य की वित्त मंत्री ने घोषणा की कि ममता सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए मासिक भत्ते का भी प्रस्ताव दिया है। बेरोजगार युवाओं को 5 साल के लिए 1500 रुपये का मासिक भत्ता मिलेगा और उम्मीद है कि यह योजना भी जल्द ही शुरू की जाएगी।

बंगाल बजट को लेकर क्या बोलीं ममता?

बजट को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हम 100-दिवसीय रोजगार योजना और आवास योजनाओं जैसी कई योजनाओं में देश में नंबर एक हैं। लेकिन केंद्र सरकार ने इन योजनाओं के लिए फंड देना बंद कर दिया है। हम यह बजट लोगों के लिए पेश कर रहे हैं, चुनावों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रहे हैं। हमने अपना वादा निभाया है। इसलिए, हमने इस फरवरी से लक्ष्मी भंडार में 500 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है। गिग वर्कर्स के लिए, हम एक पोर्टल बनाएंगे जहां वे लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।”

लक्ष्मी भंडार योजना इतनी खास क्यों है?

लक्ष्मी भंडार योजना ममता बनर्जी की सबसे सफल योजनाओं में से एक है, जो वर्तमान में सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपये और SC/ST श्रेणियों की महिलाओं को 1200 रुपये प्रदान करती है। अब, सरकार द्वारा 500 रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी के बाद यह राशि सामान्य वर्ग के लिए 1500 रुपये और SC/ST श्रेणियों के लिए 1700 रुपये हो जाएगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना ​​है कि ममता बनर्जी इस बार बिहार के नीतीश कुमार का मॉडल अपनाने की कोशिश कर रही हैं। 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में महिला वोटरों की भारी संख्या ने NDA को बहुमत दिलाया था, और ममता सरकार भी इसी तरह का पैटर्न अपनाकर बंगाल में महिला वोटरों को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है।

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...