मल्लिकार्जुन खरगे और पीएम नरेंद्र मोदी (सौजन्य-IANS) 
देश

शिक्षा व्यवस्था पर RSS का कब्जा! मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से गरमाई सियासत! बोले- बर्बरता के लिए माफी मांगें

Mallikarjun Kharge: पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट के PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की कड़ी मांग की।

प्रिया जैस

Mallikarjun Kharge on PM Modi Paper Leak: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक के गठन का ऐलान किया है। इसफैसले पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, "आपकी देखरेख में शिक्षा व्यवस्था बर्बाद हो गई है। हमें खोखली बातें या टुकड़ों में की गई घोषणाएं नहीं चाहिए।"

उन्होंने आगे लिखा, " आपकी सरकार ने युवाओं पर लाठीचार्ज किया, पैलेट गन और शॉक बैटन का इस्तेमाल किया और बिना किसी डर के बेरहमी से बर्बरता की, मानो वे हमारे अपने बच्चे ही न हों। अपने एयर-कंडीशन्ड महलों से बाहर निकलिए और उन युवा पुरुषों और महिलाओं की आंखों में देखिए जो आपकी तानाशाही के खिलाफ लड़ते हुए सड़कों पर लहूलुहान हुए।" उन्होंने युवाओं की तीन मांगों को स्पष्ट किया।

युवाओं की बस 3 आसान मांगें हैं:

  • शिक्षा मंत्री प्रधान को तुरंत बर्खास्त करें
  • दंडात्मक कार्रवाई और अत्याचारों के लिए माफी मांगें
  • जिन्हें आपने निशाना बनाया, उन्हें न्याय दिलाएं

मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए गंभीर आरोप

मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे राष्ट्रीय सेवा संघ पर भी निशाना साधा। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा, "RSS ने शिक्षा व्यवस्था पर कब्जा कर लिया है। युवाओं में बेरोजगारी 29% (PLFS) के रिकॉर्ड स्तर पर है। कोई प्राइवेट नौकरी नहीं है, और पक्की सरकारी नौकरियां भी बहुत कम हैं। कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी देने का चलन चरम पर है। सारे रास्ते बंद हैं। युवा अपने भविष्य की मांग करने कहां जाएं?"

https://twitter.com/kharge/status/2080151265703833628

मल्लिकार्जुन खरगे की यह प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन के फैसले के बाद आई है। देश भर में हो रहे उग्र आंदोलन को देखने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कर दिया है कि नीट पेपर लीक मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान का जिक्र नहीं किया। हालांकि, उन्होंने पेपर लीक से प्रभावित हुए छात्रों को न्याय दिलाने की बात कही।

मकर द्वार पर एनडीए के सांसदों का प्रदर्शन

इस मामले पर राहुल गांधी ने भी उन पर जोरदार निशाना साधा। राहुल गांधी ने गंभीर आरोप लगाया कि छात्रों की इस हालत की जिम्मेदार सरकार है। कांग्रेस पार्टी के जवाब में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसद गुरुवार को संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन कर रहे है। यह प्रदर्शन 21 जुलाई को कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास किए गए धरने के विरोध में किया जा रहा है। सत्ताधारी गठबंधन के सांसदों का यह प्रदर्शन मानसून सत्र से पहले सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ था।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा