BS-6 वाहन मालिकों को दी गई बड़ी राहत सोर्स: सोशल मीडिया
देश

नए साल से पहले सरकार ने BS-6 वाहन मालिकों को दी बड़ी राहत, जानें पुरानी गाड़ियों के मालिकों के लिए क्या बदला

BS-6 Vehicle New Rule: केंद्र सरकार ने BS-6 वाहन मालिकों को साल के अंतिम समय में बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने अब नए BS-6 वाहन मालिकों को बार-बार PUC सर्टिफिकेट लेने की जरूरत को खत्म कर दिया है।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • सरकार ने BS-6 वाहन मालिकों को दी बड़ी राहत

  • अब बार-बार PUC सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं

  • 6 साल तक अब PUC रिन्यू करवाने की जरूरत नहीं

PUC Rule Changed: PUC यानी गाड़ियों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र प्रक्रिया में बदलाव करते हुए नई गाड़ियों के लिए इसकी अवधि बदल दी गई है। पहले इन गाड़ियों को हर 6 महीने में पीयूसी सर्टिफिकेट रिन्यू करवाना पड़ता था लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी।

BS-6 निजी वाहनों को 3 साल तक PUC रिन्यू करवाने की जरूरत नहीं

जानकारी के मुताबिक, अब 6 साल तक जो पुरानी BS-6 निजी वाहन हैं, उनको PUC रिन्यू करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, इससे पुरानी गाड़ियों को कोई राहत नहीं मिली है। ऐसे में उन्होें पुराने नियमों के मुताबिक ही चलना होगा।

BS-6 नई गाड़ियां खरीदने वालों के लिए क्या रहेंगे नियम

दरअसल, गाड़ी मालिकों को हर 6 महीने या एक साल में पीयूसी सर्टिफिकेट बनवाना पड़ता था। अब जो नया नियम बना है उसके मुताबिक, नई गाड़ी खरीदने वालों और 6 साल तक पुरानी गाड़ियों वालों के लिए पुराने नियम में राहत दी गई है।

BS-6 नई गाड़ियां खरीदने वालों के लिए क्या रहेंगे नियम
गाड़ी नई है, तो 3 साल तक PUC रिन्यू करवाने की जरूरत नहीं है
परिवहन वाहनों को भी हर साल नहीं बल्कि हर 2 साल में PUC लागू करवाना होगा
6 साल तक पुरानी BS-6 गाड़ियों के लिए भी PUC सर्टिफिकेट 3 साल तक वैध रहेगा
6 साल से लेकर 10 साल तक पुरानी गाड़ियों के लिए हर साल PUC सर्टिफिकेट बनवाना होगा
10 साल से ज्यादा पुरानी बीएस-6 गाड़ियों को हर 6 महीने में PUC बनवाना होगा

पुरानी गाड़ियों के मालिकों के लिए क्या बदला

केंद्र सरकार ने अपने नए नियमों में बीएस-6 वाहनों को राहत दी है। लेकिन उससे पुराने उत्सर्जन मानकों वाले वाहन मालिकों को इसमें कोई राहत नहीं दी गई है। ऐसे में पुराने वाहनों को पुराने नियमों के मुताबिक ही चलना होगा। अब अगर आप पीयूसी सर्टिफिकेट खत्म होने से पहले नया सर्टिफिकेट जारी करवाते हैं, तो इसकी अवधि नई तारीख से शुरू होगी।

दूसरी तरफ, यदि पीयूसी सर्टिफिकेट खत्म होने के 10 दिन पहले शुरू होती है, तो ये पुराने प्रमाण पत्र की समाप्ति की तारीख से शुरू होगी। इसके अलावा अगर पीयूसी सर्टिफिकेट के खत्म होने के बाद रिन्यू करवाया जाता है, तो इसकी वैधता नई तारीख से शुरू होगी।

Ahmedabad Plane Crash की जांच में कितना काम बाकी? सुप्रीम कोर्ट को केंद्र ने दिया जवाब, जानें क्या कहा?

मुंबई में केट मिडलटन का रॉयल रेड अवतार! आखिरी दिन ब्रिटिश डिजाइनर की ड्रेस में ढाया कहर

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, आतंकवाद बंद होने तक कोई चर्चा संभव नहीं; BJP पर भी बोला हमला

Cyclone Akvan: कितने बजे और कहां तट से टकराएगा भीषण चक्रवाती तूफान 'अक्वान'? इन इलाकों में मचाएगा तबाही

कपिल शर्मा के शो में दिखेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी! पहली बार कोई मौजूदा कैबिनेट मंत्री बनेगा मेहमान