महाराष्ट्र: जानकारी हों कि आज गुरु नानक जयंती के पावन पर्व पर गुरुद्वारे में माथा टेक कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुवात की है, ऐसे में एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। ऐसे में इस भारत जोड़ों यात्रा का हिस्सा बनाने बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए हैं, लेकिन इस बिच कुछ ऐसा हुआ जो बेहद चौंकाने वाला था। जी हां दरअसल नागपुर के एक वरिष्ठ अधिकारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। आइए जानते है पूरी खबर...
ऐसे में अब एक वरिष्ठ अधिकारी के निधन से कार्यकर्ताओं में मातम छाया हुआ है। आपको बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी की यात्रा नांदेड़ पहुंच चुकी है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस सेवा दल मध्य प्रदेश प्रभारी के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार केदारनाथ पांडेय (उम्र 80 वर्ष) नागपुर से आए थे। लेकिन, अचानक तबीयत बिगड़ने पर पांडे को शंकर नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ऐसे में इस दुखद खबर पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है, ऐसे में उन्होंने ने लिखा है, ''कांग्रेस सेवा दल के महासचिव, कृष्णकांत पांडे जी का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए बहुत दुखद है। उनके परिजनों को मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। आज, यात्रा के दौरान अंतिम समय में उन्होंने हाथों में तिरंगा थामा था। देश के लिए उनका समर्पण हमें सदा प्रेरणा देता रहेगा।''
इसके चलते को नायगांव के अस्पताल ले जाया जा रहा है। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि पांडे की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। ऐसे में अब मिली जानकारी के मुताबिक, आगरा नागपुर सिटी सेवा दल के एक वॉकर कृष्ण कुमार केदारनाथ पांडे और उनके साथ दो अन्य लोगों को सरकारी वाहन से नायगांव अस्पताल ले जाया जा रहा है। वहां से उन्हें उनके गांव ले जाया जाएगा।