Madurai Train Fire Pic Source- ANI  
देश

लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन में भीषण आग, 10 लोगों की मौत, 20 घायल

साक्षी सिंह

मदुरै: तमिलनाडु के मदुरै में एक ट्रेन दुर्घटना सामने आई है। मदुरै स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के डिब्बे में शनिवार को आग लग गई। घटना में 10 लोगों के मौत हो गई, जबकि 20  लोगों के घायल होने सूचना है। हादसे में 50 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है।  मौत और घायल की अधिकारिक पुष्टि मदुरै जिलाधिकारी ने की। दमकलकर्मियों ने मशक्कत से आग पर काबू पाया। साथ ही बचाव कार्य जारी है।

 एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक दक्षिणी रेलवे के सूत्रों ने बताया कि यहां यार्ड यानी जहां खाली ट्रेन को खड़ा किया जाता है। एक पर्यटक ट्रेन के डिब्बे में आग लग गई। वहीं न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दक्षिणी रेलवे के सूत्रों ने बताया कि लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के एक यात्री कोच में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हैं।

सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर हुई घटना
रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में आज सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर मदुरै यार्ड में निजी कोच में आग लगने की सूचना मिली। अग्निशमन सेवाओं ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है और अन्य डिब्बों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

इस कारण से लगी आग
दक्षिणी रेलवे ने ट्रेन में आग लगने का खुलासा किया है। रेलवे के मुताबक, आग यात्री द्वारा छुपाकर गैस सिलेंडर ले जाने की वजह से हुई। रेलवे ने कहा कि निजी पार्टी कोच में यात्री गैस सिलेंडर की अवैध रूप से तस्करी कर रहे थे और इससे आग लग गई।  कोच में लगी आग काफी भीषण थी, जिसे बड़ी मुश्किल से अग्निशमन कर्मियों ने बुझाया।  

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?

अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे; मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में 30 मिनट चली चर्चा, जानें क्या हुई बात

BRICS Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र से मिलेगी भविष्य को नई दिशा, PM मोदी बोले- अब ग्राउंड लेवल पर दिखेंगे नतीजे

इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव