एलपीजी गैस सोर्स- (@ANI)
देश

एलपीजी ग्राहक हो जाए सतर्क! यदि आपने नहीं कराया आधार e-KYC तो बढ़ सकती है परेशानी, जानिए केवाईसी प्रोसेस

LPG Cylinder Refill Rules: एलपीजी ग्राहक के लिए आधार ई-केवाईसी करना आवश्यक हो गया है। नियम के अनुसार यदि ग्राहक केवाईसी प्रक्रिया पूरा नहीं करते हैं तो वे सिलेंडर रिफिल नहीं करा पाएंगे।

नितिन कुमार राय

LPG e-KYC Rules: एलपीजी सिलेंडर का उपयोग करने वाले लोगों के लिए केवाई को लेकर बड़ी खबर आई है। सुत्रों के मुताबिक जिन ग्राहकों ने आधार e-KYC पूरा नहीं किया है, वे 1 अक्टूबर से तय कीमत पर 14.2 kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर रिफिल नहीं करवा पाएंगे। इसके बजाय, उनके पास 5-kg वाले फ्री ट्रेड LPG या 10-kg वाले कम्पोजिट फाइबर सिलेंडर खरीदने या रिफिल करवाने का विकल्प होगा। यह नया नियम गुरुवार से लागू हो रहा है, जिसके तहत सब्सिडी के साथ तय खुदरा कीमत पर घरेलू LPG रिफिल लेने वाले ग्राहकों के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है।

एलपीजी रिफिल कराने के नियम

जानकारी के अनुसार जिन ग्राहकों ने ऑथेंटिकेशन पूरा कर लिया है, उन्हें पहले की तरह घरेलू LPG रिफिल मिलती रहेगी, जबकि जिन्होंने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे तय कीमत पर 14.2 kg वाला सिलेंडर रिफिल नहीं करवा पाएंगे। आधार से जुड़ी यह शर्त 1 अक्टूबर से LPG की कीमतों में बदलाव के साथ लागू हो रही है। दिल्ली में 19 kg वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 62.50 रुपये बढ़कर 2,810 रुपये हो गई है, जबकि 5 kg वाले FTL सिलेंडर की कीमत 15.50 रुपये बढ़कर 779.50 रुपये हो गई है। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ऑनलाइन ई-केवाईसी की प्रक्रिया

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, 19 सितंबर तक 27.43 करोड़ एक्टिव घरेलू LPG ग्राहकों (कुल ग्राहकों का 89.9%) ने ऑथेंटिकेशन पूरा कर लिया था। जिन ग्राहकों ने यह प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली है, उन्हें आगे कुछ करने की जरूरत नहीं है। ऑथेंटिकेशन का काम LPG डिलीवरी के समय, डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम पर या तीन सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों के मोबाइल ऐप के जरिए किया जा सकता है। इंडेन ग्राहक, Indian Oil ONE ऐप, भारतगैस (Bharatgas) ग्राहक HelloBPCL और HP गैस ग्राहक HP PAY ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सरकार ने खोला है दूसरा विकल्प

मंत्रालय ने कहा था कि जो ग्राहक ऑथेंटिकेशन नहीं करना चाहते या नहीं कर पा रहे हैं, वे LPG लेते रह सकते हैं, लेकिन उन्हें OMC के डिजिटल चैनलों के जरिए अपनी पसंद बतानी होगी। ऐसे ग्राहकों को स्थानीय उपलब्धता के आधार पर 5 kg या 10 kg सिलेंडर में लागू मार्केट प्राइस पर LPG मिलेगी। सरकार का कहना है कि ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया का मकसद यह पक्का करना है कि सब्सिडी वाली LPG सही और पात्र परिवारों तक पहुंचे, साथ ही घरेलू सिलेंडरों का कमर्शियल और इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के लिए डायवर्जन रोका जा सके और डुप्लीकेट या अयोग्य कनेक्शन हटाए जा सकें।

UPSC के 100 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में होंगे शामिल, स्मारक सिक्का-डाक टिकट होगा जारी

माल उठाया लेकिन कभी पहुंचाया ही नहीं, चोरी के मामले में दो भारतीय दोषी करार! वारदात के लिए ऐसे करता था खेल

EXPLAINER: राहुल गांधी का बालाघाट दौरा, सरकार पर निशाना और आदिवासी सीटों का गणित; क्या है कांग्रेस की रणनीति?

Weather Alert: मानसून की विदाई के बीच मौसम का अलर्ट, 22 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने के आसार

दिल्ली-NCR में आज से बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल और CNG, 10 हजार का कटेगा चालान