राहुल गांधी  
देश

अब राहुल गांधी की बारी...वंदे मातरम् के बाद SIR पर 'महाबहस', लोकसभा में आज होगी चर्चा

Voter List Controversy: चुनाव सुधार पर लोकसभा में मंगलवार और बुधवार को चर्चा होगी। इस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी करेंगे।

अर्पित शुक्ला

SIR Controversy: लोकसभा में लंबे समय से लंबित चुनाव सुधारों पर मंगलवार से दो दिवसीय महत्वपूर्ण बहस शुरू होने जा रही है। इस चर्चा की शुरुआत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी करेंगे। विपक्ष मानसून सत्र से ही चुनावी नामावलियों के विशेष गहन संशोधन (Special Intensive Revision - SIR) पर चर्चा की मांग कर रहा था, लेकिन सरकार ने तर्क दिया कि निर्वाचन आयोग एक स्वतंत्र, स्वायत्त और संवैधानिक संस्था है। इसलिए उसने व्यापक "चुनाव सुधारों" पर चर्चा कराने का प्रस्ताव रखा, जिसे विपक्ष ने स्वीकार कर लिया।

विपक्ष का दावा है कि हाल के कुछ राज्यों में मतदाता सूची में अचानक लाखों नाम जोड़े या हटाए गए, जिससे निष्पक्षता पर संदेह उत्पन्न हुआ है। हालांकि, सरकार और निर्वाचन आयोग ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था।

बीजेपी ने बचाव के लिए उतारी दिग्गजों की टीम

सत्तारूढ़ बीजेपी की ओर से इस बहस में वरिष्ठ सांसद निशिकांत दुबे, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.पी. चौधरी, कोलकाता हाईकोर्ट के पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय और संजय जायसवाल प्रमुखता से हिस्सा लेंगे। ये नेता चुनाव सुधारों के पक्ष में सरकार की स्थिति को मजबूती से रखेंगे।

कांग्रेस का दमदार लाइन-अप

वहीं, कांग्रेस ने चुनाव सुधार के मुद्दे पर राहुल गांधी के अलावा के सी वेणुगोपाल, मनीष तिवारी, वर्षा गायकवाड़, मोहम्मद जावेद, उज्जवल रमन सिंह, ईसा खान, रवि मल्लू, इमरान मसूद, गोवाल पाडवी और जोतीमनी समेत 11 सांसदों को इस अहम चर्चा में भाग लेने के लिए तैयार किया है।

राज्यसभा में वंदे मातरम् पर चर्चा

‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर संसद में एक विशेष चर्चा शुरू हुई है। सोमवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस चर्चा की शुरुआत की। अब मंगलवार को राज्यसभा में भी दोपहर 1 बजे से इस ऐतिहासिक गीत पर विस्तृत चर्चा होगी। बीजेपी की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चर्चा की शुरुआत करेंगे और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा इसका समापन करेंगे।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन