File 
देश

इस्लामाबाद हाईकोर्ट का PAK सरकार को आदेश, कुलभूषण जाधव की सजा के खिलाफ भारत को मिले अपील का एक और अवसर

सुभाष यादव

नई दिल्ली: कुलभूषण जाधव (Kulbhushan Jadhav Case) से जुड़े मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। बताना चाहते हैं कि इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने पाकिस्तान सरकार को निर्देश दिया है कि वह अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के फैसले के अनुरूप जाधव की मौत सजा के खिलाफ अपील करने के एक लिए एक और मौका दिया जाए। हाईकोर्ट ने भारत से कुलभूषण के लिए 13 अप्रैल तक कोई वकील नियुक्त करने के लिए कहा है। 

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि भारत कुलभूषण जाधव के लिए 13 अप्रैल तक कोई वकील नियुक्त करे ताकि पाकिस्तानी सैन्य कोर्ट द्वारा उन्हें दोषी ठहराए जाने और उन्हें सुनाई गई सजा की समीक्षा से संबंधित मामले में बहस हो सके।  

गौर हो कि कुलभूषण जाधव तक राजनयिक पहुंच न मुहैया कराने के कारण भारत ने पाकिस्तान के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) का रुख किया था। साथ ही जाधव को मिली सजा को चुनौती दी थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद आईसीजे ने साल 2019 में एक निर्णय दिया था। जिसमें पाकिस्तान से जाधव तक भारत को राजनयिक पहुंच उपलब्ध कराने और सजा की समीक्षा करने के लिए कहा था।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की