नोएल टाटा (डिजाइन फोटो) 
देश

जानिए कौन हैं नोएल टाटा? पढ़ाई और करियर से लेकर नेटवर्थ तक, एक क्लिक में मिलेगी सारी जानकारी

रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। रतन टाटा के उत्तराधिकारी नोएल टाटा के बारे में शायद ही आपको ज्यादा जानकारी होगी! तो चलिए जानते हैं कि रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा कौन हैं?

अभिषेक सिंह

मुंबई: रतन टाटा की मौत के बाद इस बात को लेकर कई सवाल उठ रहे थे कि उनकी जगह समूह की बागडोर कौन संभालेगा। हालांकि, अब इस पर विराम लग गया है। रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। रतन टाटा के उत्तराधिकारी नोएल टाटा के बारे में शायद ही आपको ज्यादा जानकारी होगी! तो चलिए जानते हैं कि रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा कौन हैं?

नोएल टाटा चेयरमैन पद के लिए सबसे मज़बूत उम्मीदवार साबित हुए क्योंकि समूह की कई कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी है और वे दूसरे सदस्यों से ज़्यादा सक्रिय हैं। उनके परिवार के दूसरे सदस्य भी समूह की दूसरी कंपनियों में काम करते हैं। साथ ही उनके बच्चे लिआह, माया और नेविल भी कंपनियों से जुड़े हुए हैं।

जानिए कौन हैं नोएल टाटा?

नोएल टाटा का जन्म 1957 में नवल टाटा और सिमोन टाटा के घर हुआ था। कंपनी की एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, नोएल टाटा के पास यू.के. के ससेक्स विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री है और उन्होंने फ्रांस में दुनिया के शीर्ष बिजनेस स्कूलों में से एक INSEAD से इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम भी किया है।

नोएल को क्यों चुना गया चेयरमैन?

दरअसल, रतन टाटा आजीवन अविवाहित रहे और उनका अपना कोई वारिस नहीं है। उनके छोटे भाई जिमी टाटा ने भी विवाह नहीं किया और उनका भी कोई वारिस नहीं है। वह मुंबई में एक फ्लैट में रहते हैं। हालांकि, टाटा समूह में उनकी भी हिस्सेदारी है।

टाटा से की करियर की शुरुआत

नोएल ने अपने करियर की शुरुआत टाटा इंटरनेशनल से की, जो विदेशों में उत्पादों और सेवाओं की पेशकश करने वाली टाटा समूह की कंपनी है। वर्तमान में, वे ट्रेंट, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन, टाटा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक और टाइटन कंपनी और टाटा स्टील के उपाध्यक्ष के पद पर हैं। उनके पास टाटा संस में टाटा ट्रस्ट की 66% हिस्सेदारी भी है, जो कई टाटा समूह की कंपनियों की होल्डिंग कंपनी है। वे टाटा स्टील के उपाध्यक्ष और सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में भी हैं।

2010 से 2021 के बीच उन्होंने कंपनी के रेवेन्यू को 500 मिलियन डॉलर से बढ़ाकर 3 बिलियन डॉलर से अधिक करने में अहम भूमिका निभाई है। ट्रेंट लिमिटेड कंपनी का 1998 में सिर्फ एक रिटेल स्टोर था, जबकि आज इसके पूरे भारत में 700 से अधिक स्टोर हैं।

जानिए कितनी है नेटवर्थ?

नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा 2016 में ट्रेंट से जुड़े और स्टार बाजार के प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभाल रहे हैं। वहीं, 39 वर्षीय बेटी लिआह टाटा हाल ही के दिनों से इंडियन होटल्स में गेटवे ब्रांड का कार्यभार संभाल रही हैं। जबकि, 36 वर्षीय माया टाटा डिजिटल सेक्टर में अहम पद पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएल टाटा की नेटवर्थ 1.5 बिलियन डॉलर यानी करीब 12,455 करोड़ रुपये है।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक