Bhupesh Baghel 
देश

दिग्विजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद कांग्रेस आक्रामक, भूपेश बघेल बोले-शिवराज सिंह पर भी हो एफआईआर

सुभाष यादव

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के खरगोन में हुई सांप्रदायिक हिंसा (Khargone Violence) पर टिप्पणी करते हुए दूसरे राज्य की एक मस्जिद की तस्वीर ट्वीट करने के मामले में कथित तौर पर धार्मिक वैमनस्य को बढ़ावा देने पर कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh-FIR) के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। बताना चाहते हैं कि भोपाल सहित प्रदेश के पांच शहरों में प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। दिग्विजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद कांग्रेस आक्रामक है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिवराज सिंह पर भी एफआईआर हो।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जिस आधार पर दिग्विजय सिंह पर FIR दर्ज किया गया है तो वैसा काम शिवराज सिंह ने किया, उनपर भी FIR होना चाहिए। कोई घटना घटती है तो उसे प्रशासन देखती है लेकिन अगर कोई प्रायोजित घटना घटती है तो वो घटनाएं देश के लिए ख़तरनाक होती हैं।

भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया-

गौर हो कि दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल के अलावा जिन चार जगहों पर मामला दर्ज हुआ है उसमें ग्वालियर, जबलपुर, नर्मदापुरम और सतना का समावेश है। इस बीच, सिंह ने भोपाल के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कथित तौर पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बारे में 16 मई 2019 को एक मनगढ़ंत वीडियो पोस्ट करने के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस