फूलों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' और RSS का झंडा केरल में मचा बवाल 
देश

फूलों से सजावट, RSS का झंडा और ऑपरेशन सिंदूर: केरल में क्या हुआ कि मच गया बवाल? FIR दर्ज

Kerala के कोल्लम जिले में पार्थसारथी मंदिर के बाहर बने पूक्कलम में RSS का झंडा और 'ऑपरेशन सिंदूर' लिखे जाने पर सस्तमकोट्टा पुलिस ने केस दर्ज किया है। भाजपा ने इसे शर्मनाक और देशद्रोह बताया है।

सौरभ शर्मा

Kerala Pookkalam Controversy: केरल के कोल्लम जिले में एक मंदिर के बाहर ओणम के अवसर पर बनाई गई फूलों की सजावट यानी पूक्कलम को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। यहां के ऐतिहासिक पार्थसारथी मंदिर के बाहर बनी रंगोली में आरएसएस का झंडा लगाने और 'ऑपरेशन सिंदूर' लिखने पर पुलिस ने आरएसएस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद से ही राज्य की सियासत गरमा गई है और बीजेपी ने पुलिस की इस एफआईआर को शर्मनाक और देशद्रोही करार दिया है।

सस्तमकोट्टा पुलिस ने यह कार्रवाई उस चेतावनी के बाद की, जिसमें सभी राजनीतिक दलों को पहले ही सूचित कर दिया गया था। पुलिस के अनुसार, इलाके में पहले से तनाव की स्थिति को देखते हुए CPI (M) और बीजेपी, दोनों दलों को पूक्कलम में किसी भी तरह के राजनीतिक चिन्ह या झंडे का इस्तेमाल न करने की सख्त हिदायत दी गई थी। दोनों ही पक्ष इस पर सहमत भी हुए थे, लेकिन त्योहार के दौरान इस समझौते का उल्लंघन किया गया, जिसके कारण तनाव फैलने की आशंका को देखते हुए यह मामला दर्ज किया गया।

बीजेपी ने एफआईआर को बताया देशद्रोह

इस मामले पर केरल बीजेपी प्रमुख और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं पर यह एफआईआर दर्ज करना 'शर्मनाक' और 'देशद्रोह' है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को सशस्त्र बलों और आतंकवाद के पीड़ितों का घोर अपमान बताया। चंद्रशेखर ने स्पष्ट किया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' हमारी सेना के साहस और वीरता का प्रतीक है। यह उस ऑपरेशन का नाम है, जिसमें धर्म पूछकर मारे गए 26 निर्दोष सैलानियों की हत्या का बदला लिया गया था।

सीएम पिनराई विजयन से सीधी मांग

राजीव चंद्रशेखर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'केरल पुलिस की यह एफआईआर उन 26 आतंकवाद पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ-साथ हर उस सैनिक का अपमान है, जो भारत की रक्षा अपने खून और बलिदान से करता है।' उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री पिनराई विजयन को संबोधित करते हुए कहा कि इस शर्मनाक और देशद्रोही एफआईआर को तुरंत वापस लिया जाए। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि केरल पुलिस को यह याद रखना चाहिए कि यह भारत है और यह कभी भी जमात-ए-इस्लामी या पाकिस्तान के इशारों पर चलने वाली जमीन नहीं बन सकती।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान