BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

BRICS Gala Dinner: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18वें ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर का आयोजन किया, जिसमें विदेशी अतिथियों को भारत के समृद्ध शाकाहारी व्यंजन परोसे गए।
PM Modi Hosts Grand BRICS Gala Dinner
ब्रिक्स सम्मेलन(सोर्स- PM Modi/X)
Published on
Updated on

PM Modi Hosts Grand BRICS Gala Dinner: 18वें ब्रिक्स समिट के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में विदेशी मेहमानों के लिए भव्य गाला डिनर का आयोजन किया। इस खास डिनर में भारत की विविध पाक परंपराओं, मिलेट्स और अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक शाकाहारी व्यंजनों को मॉडर्न अंदाज में पेश किया गया।

भारत मंडपम में हुआ भव्य ब्रिक्स गाला डिनर

18वें ब्रिक्स समिट के पहले दिन शनिवार की शाम भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्राध्यक्षों, डेलिगेशंस और अन्य विशिष्ट अतिथियों के लिए स्पेशल गाला डिनर की मेजबानी की। इस दौरान भारत की समृद्ध संस्कृति और पाक विरासत की झलक भी देखने को मिली।

डिनर के लिए पूरी तरह वेजिटेरियन मेन्यू तैयार किया गया था। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों के ट्रेडिशनल स्वाद के साथ पौष्टिक मिलेट्स को भी शामिल किया गया। भारतीय व्यंजनों को मॉडर्न प्रेजेंटेशन के साथ मेहमानों के सामने सर्व किया गया।

ट्रेडिशनल स्टार्टर्स से हुई शुरुआत

गाला डिनर की शुरुआत खास स्टार्टर्स से हुई। मेहमानों को भारतीय स्वाद से भरपूर खंडवी मिले फॉय परोसी गई। बेसन से तैयार इस रेसिपी को सरसों, ताजा नारियल और करी पत्ते का तड़का दिया गया था।

इसे केसर आम, माइक्रोग्रीन्स और योगर्ट ड्रेसिंग के साथ सजाकर पेश किया गया। इसके अलावा खुंब गलौटी कबाब भी मेन्यू का हिस्सा रहा। हल्के से ग्रिल किए गए मशरूम कबाब को मिंट पर्ल्स और शीरमल ब्रेड के साथ सर्व किया गया।

मेन कोर्स में दिखी राज्यों की पाक विरासत

डिनर में भारत के विभिन्न राज्यों के ट्रेडिशनल स्वादों का संगम दिखाई दिया। इसमें उत्तर भारतीय स्वाद वाला पनीर लबाबदार प्रमुख व्यंजनों में शामिल था।

गुच्छी मार्मिक भी खास आकर्षण रहा। इसे हिमालयी गुच्छी मशरूम और एस्पेरेगस के साथ केसर, किशमिश और ममरा बादाम से तैयार किया गया था।

दक्षिण भारतीय स्वाद को दर्शाने के लिए कैरट बीन पोरियाल और अरहर दाल व टमाटर से तैयार ठक्काली बेले सारू परोसा गया। इसके साथ मिलेट पुलाव, बीटरूट रायता और कई तरह की ट्रेडिशनल भारतीय रोटियां भी मेहमानों को सर्व की गईं।

डेजर्ट में मिला ओल्ड दिल्ली का स्वाद

डिनर के बाद मेहमानों के लिए खास डेजर्ट तैयार किया गया। इसमें ओल्ड दिल्ली फ्रूट क्रीम विद जलेबी शामिल थी। मौसमी फलों, हल्की व्हिप्ड क्रीम और कुरकुरी जलेबी का यह कॉम्बिनेशन भारतीय मिठास की खास झलक पेश करता है।

इसके अलावा शहतूत फिरनी भी परोसी गई। दूध और चावल से धीमी आंच पर तैयार इस ट्रेडिशनल मिठाई को ताजे मीठे शहतूत और गोल्ड लीफ से सजाया गया।

PM Modi Hosts Grand BRICS Gala Dinner
BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

भारतीय संस्कृति और क्यूलिनरी हेरिटेज की झलक

भारत मंडपम में आयोजित इस गाला डिनर के जरिए भारत ने विदेशी मेहमानों के सामने अपनी विविध क्यूलिनरी हेरिटेज को प्रस्तुत किया। मेन्यू में अलग-अलग राज्यों के व्यंजनों के साथ मिलेट्स यानी श्री अन्न को भी प्रमुखता दी गई।

इस तरह ब्रिक्स डिनर केवल एक फॉर्मल रात्रिभोज नहीं रहा, बल्कि भारत की पाक परंपरा, संस्कृति और डिप्लोमैटिक हॉस्पिटैलिटी को दुनिया के सामने रखने का अवसर भी बना।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com