केंद्रीय मंत्री और अभिनेता सुरेश गोपी (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

लाशों से वोट लेकर सरकार चल रहे? केंद्रीय मंत्री के बयान से केरल की राजनीति में भूचाल

BJP Leader व केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि Kerala की मतदाता सूची में कई मरे हुए लोगों को भी सक्रिय वोटर दिखाकर शामिल किया गया है। केरल की सरकार को लाशों ने चुना है।

सौरभ शर्मा

Kerala Politics News: केंद्रीय मंत्री और अभिनेता सुरेश गोपी ने एक ऐसा सनसनीखेज दावा किया जिससे केरल की सियासत में तूफान आ गया है। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि राज्य में सालों से वो लोग सरकार चला रहे हैं, जिन्हें लाशों ने वोट देकर जिताया है। थ्रिसूर में मतदाता सूची में हेरफेर को लेकर चल रहे विवाद पर बोलते हुए गोपी का यह बयान सामने आया है, जिसने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका इशारा उन पार्टियों की ओर था, जिन पर वह फर्जी मतदान का आरोप लगा रहे हैं।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह पूरा विवाद थ्रिसूर लोकसभा सीट से जुड़ा है, जहां कांग्रेस और वामपंथी दलों ने मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। इसी संदर्भ में सुरेश गोपी ने दावा किया कि केरल की मतदाता सूची में बड़ी संख्या में ऐसे लोगों के नाम शामिल हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, लेकिन उन्हें सक्रिय मतदाता के रूप में दिखाया गया है। यह बयान उन्होंने तब दिया जब उन पर भी वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ करने के आरोप लगे, जिसे उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया।

25 साल पुरानी लाशों ने भी डाले वोट

सुरेश गोपी ने अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देते हुए कहा, "जो लोग जीतने के लिए लाशों से वोट डलवा रहे हैं, ये वही लोग हैं जो इतने समय से केरल पर राज कर रहे हैं।" उन्होंने मामले की गंभीरता को बढ़ाते हुए यह भी दावा किया कि 25 साल पहले दफनाई जा चुकी लाशों से भी वोट डलवाए गए। उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है और मीडिया में आप सभी लोग पहले भी इस बारे में रिपोर्ट कर चुके हैं।

ईश्वर के आशीर्वाद से मिली जीत

अपनी जीत पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह किसी परंपरागत भाजपा सीट जैसे पलक्कड़ या तिरुवनंतपुरम से नहीं जीते हैं। उन्होंने कहा, "मैं थ्रिसूर से जीता था, जहां भाजपा का ऐसा वर्चस्व भविष्य में भी नहीं हो सकता। मेरा मानना है कि ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि ईश्वर मेरे साथ थे।" सुरेश गोपी ने केरल की राजनीति में एक नए बदलाव की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की भलाई के लिए विधानसभा में एक नई और मजबूत ताकत का उदय होना चाहिए, चाहे वह सत्ता में हो या एक सशक्त विपक्ष के रूप में।

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर