केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीशन, राहुल गांधी (Image- Social Media) 
देश

केरल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? कांग्रेस में छिड़ी कलह, राहुल गांधी ने बताई अपनी पसंद

Kerala's New Chief Minister: केरल में UDF की बंपर जीत के बाद कांग्रेस मुख्यमंत्री चेहरे को तय करने में उलझी। केसी वेणुगोपाल आगे हैं, सतीशन और रमेश चेन्निथला भी दावेदार।

अर्पित शुक्ला

Kerala New CM: केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की अगुवाई वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को बंपर जीत मिली है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद अब पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती अगला मुख्यमंत्री चुनने को लेकर है। पार्टी को शानदार बहुमत मिलने के बावजूद मुख्यमंत्री के चेहरे पर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है और पार्टी के अंदर खींचतान खुलकर सामने आ गई है।

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केरल में मुख्यमंत्री पद के लिए अपने भरोसेमंद नेता और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल को आगे कर रहे हैं। वेणुगोपाल अलाप्पुझा लोकसभा सीट से सांसद भी हैं और संगठन में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। अब अगले दो दिन तक पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को केसी वेणुगोपाल को CM पद के लिए समर्थन देने के लिए मनाएगी।

राहुल गांधी की केसी वेणुगोपाल के साथ अलग मीटिंग

खबरों के अनुसार, दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर कांग्रेस नेताओं की बैठक से पहले, राहुल गांधी ने केसी वेणुगोपाल के साथ अलग से मीटिंग की थी। उन्होंने बताया कि वेणुगोपाल के खिलाफ कथित तौर पर एक अन्य प्रभावशाली पार्टी नेता वीडी सतीशन की मदद से मजाक उड़ाने वाले पोस्‍टर लगाए गए थे।

वेणुगोपाल के खिलाफ हैं सतीशन

खबरों के मुताबिक, जब सतीशन बैठक में पहुंचे तो राहुल गांधी ने उनसे अपने खिलाफ लगे आरोपों के बारे में पूछा और इस दौरान सतीशन ने स्वीकार है कि वे वेणुगोपाल के मुख्यमंत्री बनने के खिलाफ हैं। सतीशन का तर्क था कि कांग्रेस महासचिव होने की वजह से वेणुगोपाल विधायकों पर गुट बनाने के लिए दबाव डालते थे।

सतीशन ने साफ कहा कि उन्होंने कभी भी अपने फायदे के लिए गुट नहीं बनाए और केरल में विपक्ष के नेता के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान सभी विधायकों को साथ लेकर चले।इस बैठक में सतीशन ने कांग्रेस नेतृत्व से कहा कि अगर पार्टी ने नेनमारा, कझाकूटम, वडकानचेरी, नेदुमंगड और चेरथला में वेणुगोपाल के पसंद वाले उम्मीदवारों को मैदान में नहीं उतारा होता तो वह और अधिक सीटें जीत सकती थी।

सीएम की रेस में वेणुगोपाल आगे

बता दें कि केसी वेणुगोपाल पहले से ही इस दौड़ में सबसे आगे दिख रहे थे। लेकिन, कांग्रेस को ये तय करना है कि वह वेणुगोपाल जैसे केंद्रीय नेता को चुने या फिर जमीनी स्तर पर समर्थन प्राप्त किसी स्थानीय नेता को मुख्यमंत्री बनाएं। सतीशन के साथ ही रमेश चेन्निथला भी सीएम की कुर्सी के एक अन्य दावेदार हैं, जिनका दक्षिणी राज्य में काफी प्रभाव है। सतीशन को मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस की सहयोगी आईयूएमएल का भी समर्थन प्राप्त है।

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर

वोट चोरी देशद्रोह...SIR विवाद पर राहुल गांधी ने BJP, RSS और चुनाव आयोग को घेरा, बोले- समय आने पर पकड़ेंगे

Meghalaya Politics: UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, एक झटके में बदल गया विधानसभा का गणित

Seva Pakhwada: कैसे हुई शुरुआत और क्या है इस अभियान का उद्देश्य? जानें पूरी जानकारी

Ishan Anand: BSP के राष्ट्रीय संयोजक बने ईशान आनंद, मायावती ने दी बड़ी जिम्मेदारी