Bus Accident | AI Image  
देश

Kerala: कोझिकोड में भीषण बस हादसा, दीवार से टकराकर नदी में गिरी बस, दो की मौत, कई घायल

कोझिकोड में करीब 50 यात्रियों को ले जा रही कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की बस मंगलवार को थिरुवंबाडी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 20 अन्य घायल हो गए हैं।

विकास कुमार उपाध्याय

कोझिकोड : केरल के कोझिकोड जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक बस हादसे में कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई और करीब 20 अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब बस थिरुवंबाडी के पास एक दीवार से टकराने के बाद सड़क से नीचे गिरकर पास की नदी में पलट गई। बता दें कि बस में करीब 50 यात्री सवार थे।

पुलिस के अनुसार, मृत महिलाओं में से एक की उम्र 63 वर्ष और दूसरी की 75 वर्ष थी। दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा दिन में करीब दो बजे हुआ।

थिरुवंबाडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि बस दीवार से टकराने के बाद नियंत्रण खो बैठी और नदी में गिर गई। यह बस कर्नाटक से केरल के विभिन्न हिस्सों की ओर जा रही थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला। पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को भी जल्द ही मौके पर बुलाया गया।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बस एक मोड़ पर अनियंत्रित हो गई थी, लेकिन दुर्घटना की सही वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। तिरुवंबाडी पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, "यात्रियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उसके आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।"

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन