केरल मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन, फोटो- सोशल मीडिया 
देश

केरल विधानसभा चुनाव के लिए सीपीआई ने 25 उम्मीदवारों की घोषणा की, किसे कहां से मिला टिकट?

Kerala Politics: सीपीआई(एम) ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 25 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। 9 अप्रैल को केरल में मतदान होना है और नतीजे 4 मई को आएंगे।

अर्पित शुक्ला

kerala Assembly Elections: सत्तारूढ़ एलडीएफ सरकार की दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 25 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। 9 अप्रैल को होने वाले चुनाव में कैबिनेट में शामिल सीपीआई के चारों मंत्री एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे।

सीपीआई ने परवूर में विपक्षी नेता वीडी सतीसन के खिलाफ ईटी ताइसन मास्टर को मैदान में उतारा है। वहीं, कान्हांगड से सलाहकार गोविंदन पल्लिकापिल, नादापुरम से वकील पी वसंतम, तिरुरंगडी से अजित कोलाडी, मंजेरी से मुस्तफा वीएम (निर्दलीय), एरानाड से एडवोकेट शेफ़ीर कीझिशेरी, और पट्टाम्बी से मुहम्मद मुहसिन को टिकट दिया है।

किसे कहां से मिला टिकट?

इसके अलावा मन्नारकाडु से मैनसिल अबुबकर, त्रिशूर से आलमकोड लीलाकृष्णन, ओल्लूर से के राजन, नटिका से गीता गोपी, कैपमंगलम से के के वलसराज, कोडुंगल्लूर से वी आर सुनील कुमार, परवूर से ईटी ताइसन मास्टर, मुवत्तुपुझा से एन अरुण, चेरथला से पी प्रसाद, हरिपद से टीटी जिस्मोन, वैकोम से पी प्रदीप, पीरूमेड से के सलीम कुमार, अडूर से प्रिजी कन्नन, पुनालुर से अजयप्रसाद सी, चदयामंगलम से जे चिंचू रानी, करुनागपल्ली से वकील एमएस तारा, चथन्नूर से वकील आर राजेंद्रन, नेदुमंगड से वकील जीआर अनिल और चिरायिंकीझु विधानसभा सीट से मनोज बी एडामना को उम्मीदवार बनाया है। इसके पहले सीपीआई ने 75 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

9 अप्रैल को होगी वोटिंग

गौरतलब है कि केरल विधानसभा के 140 सदस्यों के चुनाव के लिए 9 अप्रैल 2026 को केरल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वोटों की गिनती और परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे। केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई 2026 को समाप्त होने वाला है।

अप्रैल 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चे ने विधानसभा की 140 सीटों में से 99 सीटें जीतकर राज्य सरकार का फिर से गठन किया था और पिनाराई विजयन ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

-एजेंसी इनपुट के साथ

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- माफ नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला