सिद्धारमैया व डीके शिवकुमार (डिजाइन फोटो) 
देश

सिद्दारमैया से बंद कमरे में राहुल की मीटिंग, बाहर इंतजार करते रहे डीके शिवकुमार! कैसे सुलझेगा कर्नाटक का कलह?

Karnataka Politics: सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच सबकुछ ठीक करने के लिए खुद सांसद राहुल गांधी से लेकर केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला ने मोर्चा संभाल लिया है।

अर्पित शुक्ला

Karnataka Congress Crisis: कर्नाटक में इन दिनों सियासी उथल-पुथल मची हुई है। राज्य की कांग्रेस सरकार के दो मुखिया यानी सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार दिल्ली में हैं और इस समय कांग्रेस के इंदिरा भवन मुख्यालय में बैठकों का दौर चल रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से लेकर केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला कर्नाटक के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम से लगातर बंद कमरे में बैठकें कर रहे हैं।

राहुल-खरगे ने संभाला मोर्चा

कांग्रेस मुख्यालय से आ रही जानकारी के अनुसार, पहले राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला ने आपस में लंबी बातचीत की। इस दौरान बाहर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार एक साथ बैठे इंतजार कर रहे थे। इसके बाद वहां बैठक में पहले सीएम सिद्धारमैया को बुलाया गया। खबरों के मुताबिक मुख्य बैठक शुरू होने से पहले जब राहुल गांधी और खरगे ने केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला के साथ मीटिंग की तो कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने पार्टी आलाकमान को कर्नाटक सरकार के कामकाज और संगठन को लेकर रिपोर्ट भी सौंपी है।

राहुल की सिद्धारमैया से बंद कमरे में मीटिंग

खबर आ रही है कि सीएम सिद्धारमैया को बैठक में बुलाने से पहले राहुल गांधी, खरगे, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला ने लगभग दो घंटे आपस में चर्चा की। इस दौरान रणदीप सुरजेवाला ने भी सरकार के कामकाज को लेकर रिपोर्ट पेश किया। इस बीच सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार एक साथ बैठे इंतजार करते रहे।

इसके बाद सिद्धारमैया को बुलाया गया और उनके साथ सभी नेताओं की बैठक करीब आधे घंटे तक चली। इसके बाद राहुल गांधी सिद्धरामैया को अपने कमरे में लेकर गए और उनसे अलग से बात की। राहुल गांधी और सिद्धारमैया के बीच पिछले 35 मिनट से बातचीत चल रही है। ये बैठक राहुल गांधी के कमरे में हो रही है।

जो खेले, वो खिले से मेजर ध्यानचंद तक, PM मोदी ने बताया कैसे बदलेगा भारत का स्पोर्ट्स इकोसिस्टम

9:05 को आया मैसेज, 9:14 पर टूटा संपर्क; नेपाल में ईशा फाउंडेशन के 80 कैलाश यात्री लापता, सद्गुरु ने मांगी मदद

राजस्थान HC विवाद पर CJI का बड़ा बयान, मीडिया ट्रायल से नहीं, संस्थागत जांच से तय होगा सच

Explainer: 65 करोड़ रुपये महीना किराया, फिर भी भारत ने क्यों लिया MQ-9B ड्रोन? जानिए इसकी खासियत और जरूरत

आंध्र प्रदेश के पलनाडू में भीषण हादसा, बस और ऑटो में जोरदार टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत