सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- IANS) 
देश

Kal Ka Mausam: पहाड़ों पर फिर बरपेगा कुदरत का कहर, यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तो हालात एक बार फिर से भयावह हो सकते हैं।

अभिषेक सिंह

IMD Weather Update: सावन समाप्त हो चुका है, लेकिन मानसूनी कहर अब भी बरकरार है। देश के कई हिस्सों में अब भी तबाही वाली बारिश जारी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार को कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तो हालात एक बार फिर से भयावह हो सकते हैं। इसके आलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में आसमानी आफत आने वाली है।

कैसा रहेगा राजधानी दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके इलावा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश का अनुमान जताया गया है। इन सभी राज्यों के लिए IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में भारी बारिश की आशंका के चलते येलो अलर्ट जारी हुआ है।

हिमाचल-उत्तराखंड में आएगी आफत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हफ्ते भर पहले आई तबाही से अभी लोग उबरे नहीं है। मलबे में अभी भी इंसानी जिस्मों की तलाश की जा रही है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अत्यंत भारी बारिश का अनुमान जताया है। इन दोनों ही राज्यों में IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यूपी-राजस्थान और गुजरात का मौसम

बात करें उत्तर प्रदेश के मौसम की तो यहां सोमवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान और गुजरात में भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है। यही वजह है कि इन तीनों ही राज्यों के लिए किसी तरह के चेतावनी नहीं जारी की गई है। इसके साथ ही, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी गंगीय पश्चिम बंगाल, कोंकण और गोवा में भी किसी तरह वार्निंग नहीं है।

बिहार और नॉर्थ-ईस्ट में होगी झमाझम

उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य बिहार में सोमवार को भारी बारिश होने वाली है। इसके साथ ही नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्यों में भी अच्छी बारिश का अनुमान जताया गया है। IMD ने बिहार, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट