सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- IANS) 
देश

Kal Ka Mausam: सावधान! रवाना होने की बजाय...रवानी दिखा रहा मानसून, कई राज्यों में होगी आफत की बारिश

IMD Rain Alert Tomorrow: मौसम विभाग की ताजातरीन भविष्यवाणी के मुताबिक, रविवार को तीन राज्यों का हाल बेहाल होने वाला है। यहां रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई अन्य राज्यों में भी तेज बारिश होने वाली है।

अभिषेक सिंह

IMD Weather Update: इस बार मानसून रवाना होने के बजाय रवानी दिखा रहा है। जब यह लगने लगता है कि अब मानसून रुखसत होने वाला है तभी फिर से झमाझम बारिश शुरू हो जाती है। भारतीय मौसम विभाग के कल यानी रविवार 28 सितंबर के लिए भी कुछ ऐसा ही अनुमान जारी किया है।

मौसम विभाग की ताजातरीन भविष्यवाणी के मुताबिक, रविवार को तीन राज्यों का हाल बेहाल होने वाला है। यहां रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही कई अन्य राज्यों में जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, उत्तर भारतीय राज्यों को बारिश से राहत रहेगी।

दिल्ली और आस-पास का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि यहां से मानसून रुखसत हो चुका है। दिल्ली से सटे हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू कश्मीर को ग्रीन जोन में रखा गया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिणी कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से किसी तरह की चेतावनी नहीं जारी की गई थी। लेकिन रविवार को यहां गरज-चमक के साथ भारी बारिश की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पड़ोसी राज्य बिहार का हाल-ओ-हवाल भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है।

इन राज्यों में होगी भयंकर बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी रविवार को पूर्वी गुजरात, मध्य महाराष्ट्र के साथ कोंकण और गोवा में अत्यंत भारी बारिश होने वाली है। इन तीनों ही राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही मराठवाड़ा में भी बहुत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, विदर्भ और पश्चिमी गुजरात में भी जोरदार बारिश होने वाली है।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

अन्य भारतीय राज्यों में भी रविवार को जोरदार बारिश का अनुमान जताया गया है। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी