- Hindi News »
- India »
- Weather Update Mixed Conditions Rain Alert In 17 States Heat In Up Bihar
कहीं राहत, कहीं आफत: त्योहारों के बीच देश में मौसम का बदला-बदला मिजाज, जानें अपने राज्य का हाल
देश में Weather का इस समय मूड स्विंग चल रहा है, अलग-अलग राज्यों में अस्थिर स्थिति बनीं हुई है। पूर्वानुमान के अनुसार कई जगहों पर दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान भी रुक रुक कर बारिश होने की संभावना है।
- Written By: सौरभ शर्मा

त्योहारों के बीच देश में मौसम का बदला-बदला मिजाज (कॉन्सेप्ट फोटो- सोशल मीडिया)
Today Weather Update: देश भर में मौसम इन दिनों अजब रंग दिखा रहा है। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में मानसून की विदाई के बाद लोग भीषण गर्मी और उमस से बेहाल हैं, वहीं दूसरी ओर बिहार समेत 17 राज्यों में त्योहारों के ठीक पहले बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय एक लो-प्रेशर क्षेत्र के कारण मौसम में यह बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले कुछ दिन कई क्षेत्रों के लिए बारिश लेकर आएंगे।
मौसम विभाग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में पूर्वी, मध्य, पश्चिमी और दक्षिणी भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में तो तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा की भी आशंका है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा और गुजरात जैसे राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, दक्षिण में तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में भी बादल बरसने की पूरी संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
बिहार में दुर्गा पूजा पर बारिश का साया
बिहार में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी अचानक हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर बिहार पर भी पड़ रहा है। इसी वजह से दुर्गा पूजा और दशहरे के दौरान भी राज्य के दक्षिण और मध्य भागों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। हालांकि, बारिश के बावजूद उच्च आर्द्रता और तापमान के कारण उमस भरी गर्मी से पूरी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
आज का मौसम: अगले 12 घंटों में 17 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, दिल्ली-यूपी में लू का सितम जारी
Nagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
भोपाल के बाजारों में पसरा सन्नाटा, इंदौर-उज्जैन भी तप रहे; मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार
यह भी पढ़ें: ‘जिसे बेल नहीं देनी, उसे जस्टिस बेला के पास भेज दो?’ आरोपों पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने तोड़ी चुप्पी
यूपी में गर्मी और उमस का दौर जारी
बिहार के ठीक विपरीत, उत्तर प्रदेश में लोगों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो चुकी है, जिससे मौसम शुष्क हो गया है। अगले पांच दिनों तक किसी भी इलाके में भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज समेत ज्यादातर जिलों में तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। दिन में तेज धूप और उमस लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है, हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
Weather update mixed conditions rain alert in 17 states heat in up bihar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMMP News: गेहूं खरीदी का महा-रिकॉर्ड, 12 लाख से ज्यादा किसानों से खरीदा गया गेहूं; इतने करोड़ का हुआ भुगतान
May 18, 2026 | 10:50 PMकोलकाता पुलिस भी जिसके नाम से खाती थी खौफ, ED ने 10 घंटे की छापेमारी में ढहाया डॉन सोना पप्पू का साम्राज्य?
May 18, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














