प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- IANS) 
देश

Kal Ka Mausam: 5 राज्यों को छोड़कर...पूरे देश में झूमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, गुरुवार को हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के छोड़कर सभी राज्यों में जोरदार बारिश होने वाली है।

अभिषेक सिंह

IMD Weather Update: जून में मानसून की दस्तक के साथ शुरू हुआ झमाझम बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। इस बार मानसून ने पहाड़ों पर कहर बरपाया तो मैदानी इलाकों को भी नहीं बख्शा। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने कल यानी 18 सितंबर के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, गुरुवार को हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के छोड़कर सभी राज्यों में जोरदार बारिश होने वाली है। हालांकि मानसून की आमद के बाद यह पहला ऐसा मौका है जब देश के किसी हिस्से में ऑरेंज या रेड अलर्ट नहीं जारी हुआ है।

दिल्ली और आस-पास का मौसम

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार गुरुवार 18 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है। ऐसे में यहां के लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी ऐसा ही माहौल देखने को मिलेगा।

यूपी-एमपी और बिहार का मौसम

बात करें उत्तर प्रदेश के मौसम की तो सूबे के पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही हिस्सों में गुरुवार को गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसा ही हाल मध्य प्रदेश में रहने वाला है। इसके अलावा बिहार में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इन सभी राज्यों में IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है।

महाराष्ट्र और गुजरात का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 18 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र के साथ-साथ कोंकण और गोवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही गुजरात में भी गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन राज्यों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

देश के अन्य हिस्सों के मौसम की बात करें, तो कई राज्यों तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर-पूर्वी भारतीय राज्यों के साथ-साथ, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी बारी बारिश की संभावना जताई गई है।

भारतीय मौसम विभाग ने इन सभी राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। लेकिन जैसा की ख़बर की शुरुआत में बताया गया है कि ये पहला ऐसा मौका है जब देश के किसी हिस्से में ऑरेंज या रेड अलर्ट नहीं जारी हुआ है। जिसके चलते अब उम्मीद की जा रही है कि मानसून जल्द ही विदा ले सकता है।

बिहार में फिर शुरू होगी शराब की बिक्री? शराबबंदी पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ा अपड़ेट, सरकार ने किया अहम बदलाव

मैं RSS की भी रक्षा करुंगा, अगर उनकी अभिव्यक्ति को दबाने की कोशिश होगी...राहुल गांधी का बड़ा बयान

रामेश्वरम से निकले थे समुद्र में, पहुंच गए श्रीलंका की जेल! भारतीय मछुआरों की गिफ्तारी से बढ़ा तनाव

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

शरीयत मानने वाले अल्लाह के सिवा किसी की इबादत नहीं कर सकते... लाल किले से वंदे मातरम गायन पर अबू आजमी का बयान