सांकेतिक तस्वीर  Source- IANS
देश

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD Weather Alert: 16 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा रहेगा। यूपी में घने कोहरे और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। जानें देशभर का मौसम।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब 16 नवंबर को चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

  • उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी है।

  • दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है।

Weather Forecast 16 November 2026: देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। एक तरफ बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदल सकता है, तो दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसके असर से पहाड़ों में ठंड बढ़ेगी और मैदानी इलाकों में भी मौसम बदल सकता है।

मौसम विभाग ने 16 नवंबर को देश के कई राज्यों में बारिश, कोहरे और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की आशंका है। वहीं, दक्षिण भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं कि कल देशभर में मौसम कैसा रहेगा।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा

IMD के अनुसार, दक्षिण-पूर्व और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना अवदाब तेजी से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने इसके 16 नवंबर को चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका जताई है। इसके बाद 17 नवंबर को इसके और अधिक तीव्र होने का अनुमान है।

चक्रवात के प्रभाव से आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। समुद्र में भी स्थिति खतरनाक होने की आशंका है।

कल कहां-कहां रहेगा मौसम का अलर्ट?

16 नवंबर को देश के कई हिस्सों में मौसम का अलग-अलग असर देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में रात और सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। इस दौरान दृश्यता 200 मीटर से भी कम रह सकती है।

बरेली, कुशीनगर, अयोध्या और आजमगढ़ जैसे जिलों में कोहरे का असर अधिक रहने की आशंका है। इससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।

दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 16 नवंबर को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी छिटपुट स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा दक्षिण भारत के केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है। चक्रवात के असर से आने वाले दिनों में तटीय इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

75 से 85 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के कारण समुद्र की स्थिति खराब होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 नवंबर को दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में हवाओं की रफ्तार 55 से 65 किमी प्रति घंटे रह सकती है। दोपहर तक इसकी गति बढ़कर 75 से 85 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

वहीं, मध्य बंगाल की खाड़ी में शाम से हवाओं की रफ्तार 90 से 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में समुद्र में जाने वाले मछुआरों और तटीय इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

यूपी, पंजाब और हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे सकता है। इससे तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी हिस्सों के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही घने कोहरे का असर भी देखने को मिल सकता है। IMD ने 15 से 17 नवंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी है।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 15 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम में बदलाव के चलते इन इलाकों में ठंड का असर बढ़ सकता है।

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जा रहा अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार

कीड़े-मकोड़ों से राहत और पक्के घर की सौगात, PM मोदी को यवतमाल के कृष्णा टेकाम ने सुनाई अपने नए घर की कहानी