सांकेतिक तस्वीर IANS
देश

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather Update 10 September: 10 सितंबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार समेत 25 राज्यों में बारिश का अनुमान है। ओडिशा-छत्तीसगढ़ में बहुत भारी बारिश और कई राज्यों में भारी बारिश का IMD अलर्ट है।

अर्पित शुक्ला

Kal Ka Mausam 10 September 2026: दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इसकी वजह है बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना लो प्रेशर एरिया। जिससे कई राज्यों में लगातार भारी बारिश हो रही है। वहीं मॉनसून भी अब खत्म हो रहा है। कई राज्यों में भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने कल यानी 10 सितंबर 2026 के लिए भी कई राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

आईएमडी के अनुसार, कल 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश होने का अनुमान है। इनमें दिल्ली, यूपी, बिहार, ओडिशा और बंगाल जैसे राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। आइए बताते हैं कि आपके राज्य में कल कैसा मौसम रहेगा।

दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने 11 सितंबर से 14 सितंबर के बीच खास अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में कल भी आज की तरह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

बिहार में 10 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, कल भी बिहार में कई जगहों पर बारिश की संभावना है। साथ ही कुछ जिलों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में भी जारी रहेगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कल बारिश की संभावना है। IMD ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कल मौसम में कोई खास बदलाव नहीं रहेगा।

कल कहां-कहां होगी बारिश?

  • ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

  • आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय में भारी बारिश का अनुमान है।

  • वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और  कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

BRICS Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ब्रिक्स सम्मेलन का मंच, विदेश मंत्रालय ने जारी किया शेड्यूल

राहुल गांधी कोई VVIP नहीं दलील पर CJI बोले- हमारे सामने सब बराबर, मानहानि मामले में जल्द सुनवाई से किया इनकार

आकृति चौधरी NSA केस में नया मोड़! इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान

राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, सुरक्षा-शांति का दोहराया संकल्प, अहम मुद्दों पर बनी सहमति