UP Weather: उत्तर प्रदेश में थमेगा बारिश का दौर, आज से बढ़ेगी गर्मी, जानिएं अगले 7 दिन के मौसम का हाल

UP Weather Update: उप्र में बुधवार से मानसून कमजोर पड़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह भारी बारिश की संभावना नहीं है। छिटपुट बूंदाबांदी के बीच प्रदेश के अधिकतर जिलों में धूप खिलेगी
UP Weather Update: Monsoon to Weaken From Wednesday, No Heavy Rain for a Week
मौसम का हाल(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Uttar Pradesh Rain Forecast: उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से लगातार हो रही मानसूनी बारिश के फिलहाल थमने के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार से प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ेगा और अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में केवल छिटपुट बूंदाबांदी के आसार है। इसके अलावा कहीं भी भारी बारिश होने की संभावना नहीं है।

ज्यादातर जिलों में खिलेगी धूप

मौसम विभाग के अनुसार अब बारिश के कमजोर पड़ने से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में धूप भी निकलेंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन तक अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ सकती है।

कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बारिश

बता दें कि पिछले 24 घंटे में यूपी के पूर्वी-पश्चिमी इलाकों में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई है। कहीं-कहीं आंधी के साथ बिजली भी गिरी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 4-5 दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है जबकि 2 दिनों बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

UP Weather Update: Monsoon to Weaken From Wednesday, No Heavy Rain for a Week
ताजनगरी में शुरू हुआ 23वां आर्कएशिया फोरम, 24 एशियाई देशों के 600 से अधिक प्रतिनिधियों का जमावड़ा

इन जिलों में हो सकती है बारिश

बता दें कि यूपी के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। जिनमें चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़, वाराणसी, चंदौली, देवरिया, मऊ, गाजीपुर, सोनभद्र, कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, बस्ती, संत रविदास नगर, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर शामिल है।

क्या कहते हैं मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारी

बता दें कि क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपी में मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत मिले हैं। हालांकि इस दौरान पूर्वी यूपी और दक्षिणी यूपी में छिटपुट बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।

UP Weather Update: Monsoon to Weaken From Wednesday, No Heavy Rain for a Week
हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार

सबसे गर्म जिला

बता दें कि मंगलवार को यूपी के आगरा में सबसे अधिक गर्मी रही जहां पर अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बिजनौर जिले रहा जहां तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि 2 से 3 दिनों के अंदर अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com