तमिलनाडु के सीएम विजय और के अन्नामलाई (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

सरकारी स्कूल में घुसे CM विजय के कार्यकर्ता, क्लास रुकवाकर टांगी फोटो; सिंघम अन्नामलाई ने ऐसे लगाई क्लास

Tamil Nadu Photo Controversy: तमिलनाडु के सरकारी स्कूल में क्लास रोककर सीएम विजय की फोटो लगाने पर अन्नामलाई भड़के। वीडियो शेयर कर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को नसीहत दी।

अमन मौर्या

Annamalai Targets CM Joseph Vijay: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने जोसेफ विजय शपथ लेने के बाद से ही लगातार अपने फैसले को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कई बार वे अपने समर्थकों की वजह से भी चर्चा में आ जाते हैं, जिससे विपक्ष को विजय पर हमला करने का मौका मिल जाता है। एक ऐसे ही मामले में सीएम विजय इस समय पूर्व भाजपा नेता के. अन्नामलाई के निशाने पर हैं।

अन्नामलाई ने तमिलनाडु के एक सरकारी स्कूल का वीडियो शेयर करते हुए विजय के कार्यकर्ताओं की क्लास लगाई है। वीडियो में TVK के कई कार्यकर्ता एक स्कूल में क्लास के दौरान ही अंदर आते हैं और सीएम विजय की फोटो लगाने लगते हैं।

सिंघम ने जताई चिंता

अपने एक्स हैंडल पर पूर्व भाजपा नेता के. अन्नामलाई ने एक वीडियो पोस्ट किया है। सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यताओं द्वारा सरकारी स्कूलों में किए गए इस कृत्य पर चिंता व्यक्त किया। उन्होंने राज्य के शिक्षा मंत्री राजमोहन को सरकारी स्कूलों पर ध्यान देने की भी अपील की। पोस्ट में अन्नमलाई ने लिखा, हमारा मानना ​​है कि मुख्यमंत्री खुद भी यह पसंद नहीं करेंगे कि सत्ता में होने की वजह से उनकी पार्टी के सदस्य सरकारी स्कूलों में घुसें और क्लास में बाधा डालें।

मुख्यमंत्री से की ये अपील

कांचीपुरम जिले में उथिरामेरूर के पास 20 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने एक सरकारी स्कूल की क्लास में जाकर मुख्यमंत्री की तस्वीर दीवार पर लगाई और उसका वीडियो (रील्स) जारी किया। हम मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री से अपील करते हैं कि वे अपनी पार्टी के सदस्यों को निर्देश दें ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

शिक्षा मंत्री को सलाह

तमिलनाडु की शिक्षा व्यवस्था पर तंज कसते हुए अन्नामलाई ने लिखा, पिछले पांच सालों के शासन में सरकारी स्कूलों की हालत और वहां की पढ़ाई-लिखाई का स्तर गिर गया है, और कई स्कूलों में तो ठीक-ठाक इमारतें तक नहीं हैं। ऐसे में, मौजूदा स्कूल शिक्षा मंत्री राजमोहन के सामने इन स्कूलों का खोया हुआ सम्मान वापस दिलाने की बड़ी चुनौती है। लेकिन पार्टी के सदस्यों की ऐसी हरकतें सरकारी स्कूलों की छवि को और खराब कर रही हैं।

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, 12.69 करोड़ अस्पताल भर्ती मामलों को मंजूरी, जानें कितनी सफल रही PM-JAY

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह