File Photo 
देश

सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए न्यायाधीश, जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और एसवी भट्टी की के नामों को मिली मंजूरी

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) को दो नए न्यायाधीश मिल गए है। केंद्र ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश उज्ज्वल भुइयां (Ujjal Bhuyan) और केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एसवी भट्टी (SV Bhatti) की भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति किया है।

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) ने ट्विटर पर न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां और न्यायमूर्ति एस वेंकटनारायण भट्टी की नियुक्तियों की घोषणा की।

https://twitter.com/ANI/status/1679161271718137857

तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भुइयां और केरल उच्च न्यायालय में उनके समकक्ष न्यायमूर्ति भट्टी को शीर्ष न्यायालय में पदोन्नत करने की सिफारिश पांच जुलाई को उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने की थी। 

शीर्ष न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों की कुल स्वीकृत संख्या 34 है, लेकिन अभी यह 30 न्यायाधीशों के साथ ही काम कर रहा है।  न्यायमूर्ति भुइयां और न्यायमूर्ति भट्टी के शपथ ग्रहण करने के साथ शीर्ष न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 32 हो जाएगी, और केवल दो रिक्तियां शेष रह जाएंगी। 

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत