जस्टिस बीआर गवई 
देश

जस्टिस बीआर गवई अगले CJI नियुक्त, इस पद पर आसीन होने वाले दूसरे दलित; राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

Supreme Court Next CJI, BR Gavai: भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस बीआर गवई के नाम की आधिकारिक सिफारिश की है। जिसे राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है।

अर्पित शुक्ला

नवभारत डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई, जिन्हें बीआर गवई के नाम से जाना जाता है। उनको भारत का अगला मुख्य न्यायाधीश (CJI) नियुक्त किया है। वे 14 मई, 2025 को वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के स्थान पर पदभार ग्रहण करेंगे। न्यायमूर्ति गवई भारत के 54वें मुख्य न्यायाधीश होंगे और देश के सर्वोच्च न्यायिक पद पर आसीन होने वाले दूसरे दलित होंगे। उनकी नियुक्ति सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के बीच वरिष्ठता की स्थापित परंपरा के अनुसार की गई है।

वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत न्यायमूर्ति गवई को संवैधानिक और नागरिक कानून में उनके योगदान के लिए मान्यता दी गई है। सीजेआई के रूप में उनका कार्यकाल 23 नवंबर, 2025 तक जारी रहने की उम्मीद है।

1985 में शुरू की वकालत

जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई का जन्म 24 नवंबर 1960 को महाराष्ट्र के अमरावती जिले में हुआ। उन्होंने 16 मार्च 1985 को अपनी वकालत शुरू की। उन्होंने अपने शुरुआती साल में पूर्व महाधिवक्ता और हाईकोर्ट के जज बैरिस्टर राजा एस. भोसले के साथ 1987 तक काम किया। इसके बाद 1987 से 1990 तक बॉम्बे हाई कोर्ट में स्वतंत्र रूप से प्रैक्टिस की।

1990 तक बॉम्बे हाई कोर्ट में रहे

जस्टिस बीआर गवई 1990 के बाद मुख्य रूप से बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ में प्रैक्टिस की। इसके बाद नागपुर नगर निगम, अमरावती नगर निगम और अमरावती विश्वविद्यालय के लिए भी वो स्थायी वकील रहे। इसके अलावा, उन्होंने सीकोम, डीसीवीएल जैसी विभिन्न स्वायत्त संस्थाओं, निगमों तथा विदर्भ क्षेत्र की कई नगर परिषदों के लिए नियमित रूप से पैरवी की। देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

2000 में नागपुर खंडपीठ के लिए पब्लिक प्रॉसीक्यूटर बने

जस्टिस बीआर गवई अगस्त 1992 से जुलाई 1993 तक बॉम्बे हाई कोर्ट, नागपुर खंडपीठ में सहायक सरकारी अभिभाषक तथा एडिशनल पब्लिक प्रॉसीक्यूटर नियुक्त किया गया। 17 जनवरी 2000 को बीआर गवई नागपुर खंडपीठ के लिए सरकारी अभिभाषक और पब्लिक प्रॉसीक्यूटर नियुक्त किया गया।

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब