केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (सोर्स- सोशल मीडिया)
देश

गोलपोस्ट बदलना बंद करें राहुल गांधी, झारखंड मुद्दे पर संसद में मचा घमासान, जेपी नड्डा ने साधा निशाना

JP Nadda: केंद्रीय स्वास्थ्य जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर संसद बाधित करने और झारखंड छात्र आंदोलन पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस चर्चा से भाग रही है।

अक्षय साहू

JP Nadda Slams Rahul Gandhi: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को राहुल गांधी के झूठ और झारखंड में छात्र आंदोलन पर उनकी चुप्पी को लेकर पलटवार किया और राहुल गांधी को चुनौती दी कि गृह मंत्री सदन में हर सवाल का जावाब देने को तैयार है, भागना मत। 

देर शाम मीडिया से बात करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी संसद को बाधित कर रहे हैं और देश के नैरेटिव में हर दिन अपना गोलपोस्ट चेंज कर रहे हैं। उनका उद्देश्य संवाद करना नहीं है, बल्कि अराजकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि पहले राहुल गांधी ने संसद शुरू होते समय नीट पर चर्चा मांगी, जब सरकार नीट पर चर्चा के लिए तैयार हुई, तो वह राम मंदिर न्यास का विषय उठाकर ले आए। उसके बाद फिर केंद्रीय गृह मंत्री जंतर-मंतर के घटनाक्रम पर बयान दें, इस बात पर अड़े रहे। 

संसद को नहीं चलने देना चाहते राहुल गांधी

जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का कोई भी इरादा हाउस को चलने देने का नहीं है। राहुल गांधी नहीं चाहते कि सदन चले और इसलिए पिछले 15 दिनों से वह हाउस को, सदन को बाधित कर रहे हैं।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि बाधित करने के साथ-साथ वह इस बात का भी प्रयास कर रहे हैं कि जंतर-मंतर के विषय पर चर्चा हो। आज जब इस बात पर चर्चा होकर तय हुआ कि जंतर-मंतर के विषय पर चर्चा होगी तो राहुल गांधी अब लोगों को गुमराह कर रहे हैं और देश को गुमराह कर रहे हैं कि संसद में जंतर-मंतर में गोली चली, जबकि वहां कोई गोली नहीं चली है।

नड्डा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री हर बात का जवाब देने के लिए तैयार है। आज से नहीं, शुरू से ही हमारा एक ही कहना था कि सदन को चलने दें। सदन चलेगा तो हम हर विषय पर आपको जवाब देने के लिए तैयार हैं और हम हमेशा जवाब देते रहे हैं। हमारा इतिहास इस बात का गवाह है। 

हमारे जवाब देते ही भाग खड़ी हुई कांग्रेस

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने एसआईआर पर चर्चा मांगी थी। खूब चर्चा हुई और चर्चा के समय जब हम जवाब देने पर आए, तो कांग्रेस चर्चा से भाग खड़ी हुई। विपक्ष ने प्राइस राइज पर चर्चा मांगी थी, हमने प्राइस राइज पर चर्चा की। जब सरकार जवाब दे रही थी तो कांग्रेस में हिम्मत तक नहीं थी कि वह हाउस में बैठे। यह इनका इतिहास है, यह इनका रिकॉर्ड है, इसलिए कोई भी विषय हो, जिस विषय पर भी कांग्रेस ने पॉलिटिकल विषय पर चर्चा मांगी है, हमने उनको हमेशा चर्चा के लिए आमंत्रित किया है और कहा है कि हम तैयार हैं और चर्चा करेंगे। 

नड्डा ने आगे कहा कि मैं यहां यह भी कहना चाहता हूं कि आज जैसे राहुल गांधी ने गोलपोस्ट चेंज किया है, वह भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कह दिया है कि अब हर बात का जवाब देने के लिए तैयार हैं, तो फिर वह चर्चा से क्यों भाग रहे हैं?

छात्रों के मुद्दे पर राहुल गांधी का दोहरा रवैया

नड्डा ने कहा कि हम स्पष्ट कहना चाहते हैं कि राहुल गांधी चर्चा से मत भागना, हम तैयार हैं। सदन के अंदर हम हर विषय पर चर्चा करने के लिए तैयार है, आप भागना मतः आज राहुल गांधी को झारखंड में छात्रों की आवाज सुनाई नहीं दे रही है क्या? राहुल गांधी के इशारे पर वहां कटीली तारें लगाई गई हैं। उनके इशारे पर जिस जी सरकार के पार्ट एंड पार्सल हैं, वह सरकार वहां चला रहे हैं। क्या उनको छात्रों की आवाज वहां सुनाई नहीं दे रही है? जिस तरीके का डबल स्टैंडर्ड राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी अपनाती है, ये लोग देश के भविष्य और देश के ठीक ढंग से आगे न बढ़ने के लिए अराजकता पैदा करने, नकारात्मक राजनीति लाने, गैर-जिम्मेदाराना योगदान देने और गैर-जिम्मेदाराना विपक्ष की भूमिका निभाने का काम करते हैं।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

जांनिसार अख्तर के चैलेंज से बदली राहत इंदौरी की जिंदगी, ऑटो चालक का बेटा कैसे बना भारत का मशहूर शायर?

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र