जेपी नड्डा सौजन्य-IANS कंसेप्ट फोटो
देश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की अचानक बिगड़ी तबीयत, AIIMS में कराए गए भर्ती

JP Nadda Health Updates: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को बेचैनी के बाद दिल्ली एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी की गई।

प्रिया जैस

JP Nadda Admitted To Delhi AIIMS: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की सेहत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 13 अगस्त की शाम को उन्हें बेहद बेचैनी महसूस हो रही थी।

बेचैनी की शिकायत के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की जांच की गई। जिसमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल थी। उनकी हालत अभी स्थिर है और उन्हें AIIMS, दिल्ली के कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी के लिए भर्ती किया गया है।

दिल्ली AIIMS ने जारी किया बयान

दिल्ली AIIMS ने आधिकारिक बयान जारी किया है। इस बयान के अनुसार, "13 अगस्त 2026 की शाम को, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा को बेचैनी महसूस होने पर कोरोनरी एंजियोग्राफी सहित कई टेस्ट किए गए। अभी उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी के लिए कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है।"

जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर बोला हमला

अस्पताल में भर्ती होने से पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला था। केंद्र सरकार की विदेश नीति का मजाक उड़ाने और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी पर टिप्पणी के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसा विपक्ष का नेता देखना ही बाकी रह गया था, ये देश के लोकतंत्र का दुर्भाग्य है।

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा था कि, "ऐसा विपक्ष का नेता देखना ही बाकी रह गया था, ये देश के लोकतंत्र का दुर्भाग्य है। कांग्रेस के लिए भी इससे दुख का क्या विषय होगा की उन्हें राहुल गांधी को अपना नेता मानना पड़ रहा है।" इसके बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

15 अगस्त से ठीक पहले दहली दिल्ली! हाई कोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ाने की खौफनाक धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

वे कौन होते हैं सर्कुलर जारी करने वाले? BCI पर भड़के CJI सूर्यकांत, छात्रों के हक में कही बड़ी बात

चमोली टनल हादसा: मौके पर पहुंचे CM धामी, मुआवजे का किया ऐलान, 3 लोगों को बचाने युद्धस्तर पर रेस्क्यू जारी

NALSAR विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का BCI पर तीखा हमला, बोलीं- संस्थाओं का राजनीतिक इस्तेमाल बंद हो