JEE Result (File Photo) 
देश

JEE-Main का रिजल्ट जारी, महाराष्ट्र से 3 छात्रों ने हासिल किए 100 अंक

अक्सा अंसारी

नई दिल्ली: इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (Engineering Entrance Exam) जेईई-मेन (JEE-Main) में 23 उम्मीदवारों ने पूरे 100 अंक हासिल किए हैं जिनमें से अधिकतम प्रतिभागी तेलंगाना (Telangana) से हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को यह घोषणा की। इस महत्वपूर्ण परीक्षा के पहले संस्करण में 11.70 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।

जिन प्रतिभागियों ने 100 एनटीए स्कोर हासिल किए उनमें से सात तेलंगाना (Telangana) से, दो हरियाणा (Haryana) से, तीन-तीन आंध्र प्रदेश 9Andhra Pradesh), राजस्थान (Rajasthan) और महाराष्ट्र (Maharashtra) से, दो दिल्ली (Delhi) से और एक-एक गुजरात (Gujarat), कर्नाटक (Karnataka) और तमिलनाडु (Tamil Nadu) से हैं।

JEE-Main Result 2024

एनटीए अधिकारियों के अनुसार, एनटीए स्कोर सामान्य तरीके से प्राप्त अंकों के प्रतिशत के समान नहीं होते हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘एनटीए स्कोर समूचे बहु-सत्रीय प्रश्नपत्रों में सामान्य अंक होते हैं और यह एक सत्र में परीक्षा में शामिल हुए सभी लोगों के सापेक्ष प्रदर्शन पर आधारित होते हैं। प्राप्त अंकों को प्रत्येक सत्र के परीक्षार्थियों के लिए 100 से शून्य तक के पैमाने में बदल दिया जाता है।'' परीक्षा असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई थी।

भारत के बाहर भी आयोजित हुई परीक्षा 

परीक्षा भारत के बाहर मनामा, दोहा, दुबई, काठमांडू, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, कुवैत सिटी, कुआलालंपुर, लागोस/अबुजा, कोलंबो, जकार्ता, मॉस्को, ओटावा, पोर्ट लुइस, बैंकॉक और वाशिंगटन में भी आयोजित की गई थी। परीक्षा पहली बार अबू धाबी, हांगकांग और ओस्लो में आयोजित की गई थी। परीक्षा का पहला संस्करण जनवरी-फरवरी में आयोजित किया गया था और दूसरा संस्करण अप्रैल में आयोजित होने वाला है।

जेईई-मेन्स प्रश्नपत्र एक और प्रश्नपत्र दो के परिणामों के आधार पर उम्मीदवारों को जेईई-एडवांस्ड परीक्षा में बैठने के लिए चुना जाएगा जो 23 प्रमुख भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश पाने के लिए एकमात्र परीक्षा है।  

(एजेंसी)

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

PM मोदी के 25 साल और 2029 का मेगा प्लान: नई जिम्मेदारियों की रूपरेखा होगी तैयार, क्या बदल जाएगी BJP की चाल?

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए

वकील कॉकरोच नहीं हो सकता... मनन मिश्रा का CJP और AAP को दो टूक जवाब, कहा- दम है तो चुनाव लड़ो