प्रज्वल रेवन्ना और एचडी रेवन्ना (फोटो: एक्स) 
देश

JDS नेता रेवन्ना ने यौन उत्पीड़न मामले में अग्रिम जमानत के लिए दायर की याचिका

कर्नाटक सरकार के पूर्व मंत्री एच डी रेवन्ना ने यौन उत्पीड़न मामले में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। इस मामले में उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना भी आरोपी हैं।

शुभम सोनडवले

बेंगलुरु. कर्नाटक सरकार (Karnataka Government) के पूर्व मंत्री एच डी रेवन्ना (HD Revanna) ने यौन उत्पीड़न के एक मामले में अग्रिम जमानत का अनुरोध करते हुए बृहस्पतिवार को जन प्रतिनिधि अदालत का रुख किया। इस मामले में उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना भी आरोपी हैं। मामले की सुनवाई शुक्रवार को तय की गई है।

कर्नाटक सरकार द्वारा प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं जनता दज (सेक्युलर प्रमुख एच डी देवेगौड़ा के बेटे एच डी रेवन्ना और पोते प्रज्वल रेवन्ना को नोटिस भेजा है, जिसके बाद एच डी रेवन्ना ने अदालत का रुख किया है। प्रज्वल पर महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है।

राज्य सरकार ने मामले की छानबीन के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। हासन में 33 वर्षीय सांसद प्रज्वल रेवन्ना से कथित तौर पर संबंधित कई अश्लील वीडियो क्लिप हाल के दिनों में सामने आए हैं। वह हासन लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था।

एच डी रेवन्ना और प्रज्वल के खिलाफ एक रसोइये की शिकायत के आधार पर उन्हें नोटिस भेजा गया है। प्रज्वल फिलहाल विदेश में हैं और उन्होंने देश लौटने के लिए सात दिन का समय मांगा है, जबकि पुलिस ने उनके खिलाफ एक लुकआउट नोटिस जारी किया है।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी