File Pic 
देश

होली पर छेड़छाड़ का शिकार हुई जापानी लड़की ने किया ट्वीट, कहा- भारत अदभुत देश है, इससे प्यार करती हूं मगर....

दामिनी सिंह

नई दिल्ली : सोशल मीडिया (Social Media) पर एक जापानी लड़की का वीडियो बेहद सुर्खियों में बना हुआ है। जिसमें होली (Holi) के दिन रंग लगाने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी किया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। जिसके बाद अब जापानी लड़की ने इस मामले पर अपने ट्विटर हैंडल से  ट्वीट में लड़की (Japanese Girl Statement) ने पूरी घटना के बारे में बताया है। 

खुद ही वीडियो को किया था पोस्ट 

दरअसल, जापानी युवती ने बताया कि 9 मार्च को मैंने भारतीय त्योहार होली का एक वीडियो ट्वीट की थी, लेकिन उसके बाद आरटी और डीएम की संख्या मेरी कल्पना से कहीं अधिक बढ़ गई, और मैं डर गई, इसलिए मैंने ट्वीट को हटा दिया। हम ईमानदारी से उन लोगों से माफी मांगते हैं। जिन्हें वीडियो से ठेस पहुंची है।

35 दोस्तों के साथ थी लड़की 

इस घटना के मद्देनजर, पुलिस ने अपनी कार्रवाई को मजबूत करने का वादा किया है, और हम उम्मीद करते हैं कि अगले साल से होली के त्योहार पर महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न में काफी कमी आएगी। बता दें कि जब ये घटना हुई थी तब  अपने 35 दोस्तों के साथ थी। 

भारत युवती को है बेहद पसंद 

युवती ने यह भी कहा कि सबसे बढ़कर, मुझे भारत के बारे में सब कुछ पसंद है, मैं वहां कई बार आई हूं और यह एक आकर्षक देश है। यह एक अद्भुत देश है जिससे आप इस घटना के प्राप्त होने पर भी घृणा नहीं कर सकते। भारत और जापान हमेशा के लिए "तोमोदाची" रहेंगे। 

क्या है पूरा मामला?

वीडियो में युवक उस युवती को जबरदस्ती रंग लगाते दिखाई दे रहे हैं और उसपर पेंट छिड़कने के साथ ही उनके सिर पर अंडे भी फोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके बाद से ही इस वीडियो को लेकर हंगामा मचा हुआ है। लोग इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत