जंतर मंतर पर बड़ा प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांंग सोर्स-सोशल मीडिया
देश

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

Delhi Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में।

करुणा नंद शाहवाल

CJP Jantar Mantar Protest Live Updates: दिल्ली के जंतर-मंतर पर गांधी जयंती के मौके पर SIR और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। CJP, AISA, SFI और DYFI सहित विभिन्न संगठनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई है।

दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने और इलाके में धारा 163 लागू किए जाने के बीच जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं, प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है। जंतर-मंतर पर जारी घटनाक्रम, पुलिस की कार्रवाई और प्रदर्शन से जुड़े ताजा अपडेट के लिए पढ़ें LIVE खबर

Delhi Jantar Mantar Protest Live: CEC के इस्तीफे को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज, सेंट्रल दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा

चुनाव आयोग के खिलाफ संभावित विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए सेंट्रल दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वीडियो निज़ामुद्दीन इलाके के पास से है जहां पुलिस बैरिकेड लगाए गए हैं।

Delhi Protest Live Updates: वामपंथी छात्र संगठन के प्रदर्शनकारी छात्रों पुलिस ने हिरासत में लिया

जंतर-मंतर पर वामपंथी छात्र संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे और नारेबाजी की। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में लिया।

Delhi Protest Live Updates: दिल्ली पुलिस ने AAP और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

जंतर-मंतर पर CEC ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के चारों तरफ बैरिकेडिंग की है।

AAP Protest Jantar Mantar Live: AAP के प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेता हिरासत में

Gyanesh Kumar Resignation Protest Live: सरकार के लिए आईना देखने का वक्त है- मनोज झा

RJD सांसद मनोज झा ने चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर कहा, इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण क्या होगा। आज क्या है, गांधी जयंती है। सरकार के लिए आईना देखने का वक्त है कि गांधी जयंती के दिन गांधी से कितना दूर, गोडसे के रास्ते पर आप देश को ले जा रहे हैं। कहीं भी अगर आज बापू होते, तो उन्हें शर्म आ रही होती कि किन लोगों के हाथ में सत्ता है। ये विपक्ष का नहीं है, नागरिक समाज का है। आपका डर इस बात को दिखाता है कि गांधी जयंती के दिन आपने सारे रास्ते बंद कर दिए।

Jantar Mantar Protest Live: SFI और DYFI के सदस्यों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज

SFI और DYFI के सदस्य दिल्ली के जंतर-मंतर पर चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया के खिलाफ़ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। AAP नेता भी मध्य दिल्ली में SIR का मुद्दा उठाते हुए विरोध कर रहे हैं।

AAP Protest Jantar Mantar Live: दिल्ली पुलिस ने सौरभ भारद्वाज को किया गिरफ्तार

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम