जगदीप धनखड़ (कॉन्सेप्ट फोटो) 
देश

जगदीप धनखड़ ने छोड़ा उपराष्ट्रपति आवास, इस दिग्गज जाट नेता का फार्महाउस बना नया पता

Jagdeep Dhankhar: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सरकारी बंगला खाली कर दिया है। वह उपराष्ट्रपति के आधिकारिक आवास से छतरपुर स्थित इनेलो के प्रमुख अभय चौटाला के फार्म हाउस में शिफ्ट हो गए हैं।

अभिषेक सिंह

Jagdeep Dhankhar News: उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद से जगदीप धनखड़ अब सरकारी बंगला भी खाली कर दिया है। वह उपराष्ट्रपति के आधिकारिक आवास से छतरपुर स्थित इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख अभय चौटाला के फार्म हाउस में शिफ्ट हो गए हैं।

इससे पहले धनखड़ धौला कुआं स्थित आर्मी अस्पताल में दांत के डॉक्टर से मिलने भी पहुंचे थे। जबकि इस्तीफा देने के बाद से सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखाई दिए। वह एक महीने से सरकारी आवास के अंदर घूम रहे थे और रिश्तेदारों व दोस्तों से मिल रहे थे।

क्या है जगदीप धनखड़ का नया पता?

धनखड़ अभय चौटाला के फार्महाउस में तब तक रहेंगे जब तक उन्हें टाइप-8 सरकारी बंगला आवंटित नहीं हो जाता, जो उन्हें पूर्व उपराष्ट्रपति होने के नाते मिलता है। धनखड़ के करीबी सूत्रों ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं, टेबल टेनिस खेल रहे थे और योग का अभ्यास कर रहे हैं।

विपक्षी नेताओं ने बताया था-लापता

इस्तीफा देने के बाद से धनखड़ के सार्वजनिक तौर प न नजर आने को लेकर विपक्षी दलों ने सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी को निशाना बनाया था। कपिल सिब्बल, जयराम रमेश और अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें लापता बताया था।

21 जुलाई को छोड़ दी थी VP की कुर्सी

21 जुलाई को धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। कयास लगाए जा रहे थे कि धनखड़ का इस्तीफा न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग लाने के प्रस्ताव से जुड़ा है। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। कहा जा रहा था कि विपक्ष का प्रस्ताव स्वीकार करने के कारण धनखड़ निशाने पर आ गए थे।

9 सितंबर को मिलेगा नया उपराष्ट्रपति

धनखड़ के इस्तीफे के कुछ दिनों बाद ही भारत निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की घोषणा कर दी। एक ओर, सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं दूसरी ओर, विपक्षी गठबंधन एनडीए की ओर से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश सुदर्शन रेड्डी मैदान में हैं। चुनाव 9 सितंबर को होने हैं। चुनावों का परिणाम भी इसी दिन घोषित किया जाएगा।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन