इसरो मुख्यालय बेंगलुरू (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बेंगलुरु में मचा हड़कंप; पुलिस हाई अलर्ट पर

ISRO Headquarter Bengaluru: बेंगलुरु स्थित ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है। परिसर खाली कराकर पुलिस और बम स्क्वाड द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

अमन मौर्या

ISRO Bomb Threat News: बेंगलुरु स्थित इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के मुख्यालय को गुरुवार दोपहर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस ने एहतियातन इसरो मुख्यालय को खाली करा दिया है। साथ ही सर्च अभियान चला रही है। सूचना मिलते ही मौके पर बम स्क्वाड और पुलिस ने गहनता से मुख्यालय की जांच-पड़ताल की।

UP से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, इसरो चेयरमैन डॉ. वी नारायणन के दफ्तर में एक धमकी भरा ईमेल आया था। इसके तुरंत बाद पूरे इसरो परिसर को खाली करा दिया गया। इस दौरान टीम ने परिसर में मौजूद कई टीमें संदिग्ध वस्तुओं की जांच भी की। अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यालय को यह धमकी भरा मेल गाजियाबाद से आया था। उत्तर प्रदेश पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए धमकी देने वाले व्यक्ति का पता लगाकर उसे हिरासत में ले लिया है।

जांच-पड़ताल में कुछ नहीं मिला: DCP नॉर्थ बेंगलुरु

नॉर्थ बेंगलुरु के DCP बाबासाब नेमागौडा ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर के समय संजय नगर पुलिस स्टेशन इलाके में ISRO हेडक्वार्टर को बम की धमकी वाला कॉल मिला। हमारे अधिकारी ISRO पहुंचे और अच्छी तरह से जांच-पड़ताल की, लेकिन कुछ नहीं मिला। ISRO अधिकारी हमारे पास शिकायत दर्ज करा रहे हैं और हम आगे की जांच के लिए यह मामला हाथ में लेंगे।

ISRO की अंतरिक्ष गतिविधियों का होता है प्रबंधन

बता दें, बेंगलुरू स्थित इसरो हेडक्वार्टर होने के कारण इस इलाके में हमेशा काफी चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहती है। यहीं से इसरो की सभी अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की अंतरिक्ष गतिविधियों का प्रबंधन होता है। 15 अगस्त, 1969 को बेंगलुरू में इसरो की स्थापना हुई थी। अपनी स्थापना से पहले यह 1962 में ही INCOSPAR के रूप में अस्तित्व में आया था।

इसके बाद वर्ष, 1972 में इसे अंतरिक्ष विभाग में लाया गया। इसरो हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले व्यक्ति को उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति के लिए बेंगलुरु पुलिस लगातार उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क में है।

Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को करीब से समझना है तो पढ़ें ये 3 किताबें

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान