IPS वाई पूरन व ASI संदीप कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

IPS पूरन सुसाइड केस की जांच में शामिल ASI ने की खुदकुशी, DGP को बताया बेदाग, देखें आखिरी VIDEO

Haryana ASI Suicide: हरियाणा के रोहतक में आईपीएस पूरन कुमार सुसाइड केस की जांच करने वाली टीम में शामिल एक एएसआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटनास्थल से 3 पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

अभिषेक सिंह

Rohtak ASI Suicide: हरियाणा में आईपीएस पूरन कुमार सुसाइड केस की जांच करने वाली टीम में शामिल एक एएसआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ जिसमें दिवंगत आईपीएस पूरन कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

अपने सुसाइड नोट में, मृतक एएसआई ने दिवंगत आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा है कि वाई. पूरन कुमार भ्रष्टाचार में लिप्त थे और जातिवाद का फायदा उठाकर व्यवस्था को लूट रहे थे। उन्होंने लिखा, मैंने "भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ शहादत" दी है।

IPS पूरन केस की जांच में थे शामिल

सूत्रों के मुताबिक मृतक एएसआई संदीप कुमार लाठर आईपीएस वाई. पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले की जांच टीम का हिस्सा थे। साथ ही सुसाइड नोट में उन्होंने जो कुछ लिखा है उसने इस मामले को संजीदा बना दिया है।

ASI संदीप कुमार का सुसाइड नोट (सोर्स- सोशल मीडिया)

ASI सुसाइड ने छोड़े कई सवाल

रोहतक में घटी इस घटना ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं? जिसमें सबसे अव्वल यह है कि IPS पूरन जब अपनी जीवनलीला समाप्त कर चुके हैं तो ASI को ऐसा क्या खतरा थो जो सुसाइड करना पड़ा, और उनपर आरोप लगाने पड़े। इस सवाल का जवाब मिलेगा या नहीं मिलेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है। फोरेंसिक टीम ने सुसाइड नोट और वीडियो को अपने कब्जे में ले लिया है। आगे देखना अहम होगा कि इस सुसाइड केस में और क्या कुछ बड़ा होने वाला है।

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्यिकान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता