सांकेतिक तस्वीर (AI) 
देश

देश भर में इंडक्शन खरीदने की लगी होड़, LPG संकट के बीच आउट ऑफ स्टॉक हुआ प्रोडक्ट

Induction Stove Demand India: दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु समेत कई शहरों में दुकानों और ऑनलाइन ऐप्स पर इंडक्शन स्टोव आउट ऑफ स्टॉक हो गए हैं।

अर्पित शुक्ला

LPG Crisis India: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान से जुड़ी युद्ध जैसी स्थिति का असर अब भारत के घरेलू बाजारों में भी दिखने लगा है। देश के कई शहरों में LPG सिलेंडर की कमी की खबरों के बीच लोग तेजी से वैकल्पिक साधनों की तलाश कर रहे हैं। इसी कारण इंडक्शन चूल्हों की मांग अचानक काफी बढ़ गई है और कई जगह दुकानों व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इनका स्टॉक लगभग खत्म हो गया है।

दरअसल, हाल के दिनों में गैस सिलेंडर की सप्लाई में कमी की खबरें सामने आ रही हैं। इन खबरों से लोगों में चिंता बढ़ गई है। कई शहरों में गैस की बुकिंग में देरी और काले बाजार में सिलेंडर की कीमतें बढ़ने की बातें भी सामने आई हैं। ऐसे में कई परिवार खाना पकाने के लिए इलेक्ट्रिक विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।

इंडक्शन कुकटॉप हुए आउट ऑफ स्टॉक

दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में इंडक्शन कुकटॉप की मांग अचानक कई गुना बढ़ गई है। क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Blinkit और Swiggy Instamart पर कई इलाकों में इंडक्शन स्टोव आउट ऑफ स्टॉक दिख रहे हैं। यही स्थिति कई स्थानीय दुकानों में भी देखने को मिल रही है। बेंगलुरु के एमजी रोड, अशोक नगर, एसजी पाल्या और सीवी रमन नगर जैसे इलाकों में इंडक्शन कुकटॉप का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है। वहीं मुंबई के पवई इलाके में भी दुकानों में इनकी कमी देखी जा रही है। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश और कालकाजी जैसे इलाकों में भी लोग बड़ी संख्या में इंडक्शन खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं, जिससे वहां भी स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है।

इंडक्शन खरीदने की लगी होड़

दिल्ली के एक दुकानदार के अनुसार, सामान्य दिनों में जहां कुछ ही इंडक्शन बिकते थे, वहीं अब एक दिन में 50 से ज्यादा यूनिट बिक रही हैं। वहीं मुंबई के जुहू इलाके में एक दुकानदार ने बताया कि कई ग्राहक एक नहीं बल्कि दो-दो इंडक्शन चूल्हे खरीद रहे हैं, ताकि गैस खत्म होने की स्थिति में परेशानी न हो।

इंडक्शन बर्तनों की भी बढ़ी मांग

इंडक्शन चूल्हों की मांग बढ़ने के साथ-साथ इनके लिए इस्तेमाल होने वाले खास बर्तनों की मांग भी तेजी से बढ़ गई है। इंडक्शन पर सामान्य बर्तन काम नहीं करते, इसलिए लोग मैग्नेटिक बेस या खास स्टील वाले बर्तन खरीद रहे हैं। कई जगह इन बर्तनों की भी कमी देखी जा रही है।

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

BRICS समिट पर ग्लोबल मीडिया की नजर, PM मोदी की कूटनीति की चर्चा, कहा- मुश्किल समय में भारत की सफल अध्यक्षता

भारतीय युवाओं को Gen-Z कहना गलत, BJP नेता माधवी लता ने बताई वजह, CM योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

Exclusive: मोदी-पुतिन से BRICS तक, पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? डिफेंस एक्सपर्ट अनिल खोसला ने बताई वजह