एयरलाइन फ्लाइट्स AI Generated Image
देश

Air India में टर्बुलेंस, IndiGo में इंजन फेल, स्पाइसजेट में तकनीकी खराबी, फ्लाइट दें रही बड़े हादसे को न्योता

Aviation Safety Concerns: दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के टर्बुलेंस केस के बाद अब इंडिगो फ्लाइट के इंजन फेल होने की बड़ी खबर सामने आई है। इस मामले के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।

प्रिया जैस

IndiGo Flight Engine Fail: एयरलाइन से सफर करना आज के समय में कोई बड़ा जोखिम उठाने से कम नहीं है। चाहे वो कोई भी एयरलाइन हो इन दिनों हादसों और तकनीकी खराबियों ने यात्रियों के दिलों-दिमाग में डर का माहौल पैदा कर दिया है। दिल्ली में एयर इंडिया के टर्बुलेंस मामले के बाद इंडिगो फ्लाइट के इंजन फेल की खबर से हंगामा मच गया है।

कोलकाता से आ रही इंडिगो फ्लाइट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार 11 अगस्त की रात को हवा में इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल हो गया, जिसके कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस घटना के बाद सफर के लिए फ्लाइट का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों के मन में डर का माहौल छा गया है।

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट की लैंडिंग से ठीक पहले बाया इंजन खराब हो गया था। कुछ देर के लिए फ्लाइट में सवार 224 यात्रियों की सांसें कुछ देर के लिए थम गई।

इंडिगो फ्लाइट

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने दी जानकारी

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अधिकारियों के अनुसार, कोलकाता से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723, जिसमें 224 लोग सवार थे, ने 11 अगस्त को रात 11:29 बजे 'फुल इमरजेंसी' घोषित की।

लैंडिंग से पहले इंजन में खराबी का पता चला

फ्लाइट को रात 11:30 बजे पहुंचना था, लेकिन लैंडिंग की तैयारी के दौरान पायलट को पता चला कि बाएँ इंजन में खराबी आ गई है। तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया गया और एयरपोर्ट अधिकारियों ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए इमरजेंसी उपाय शुरू किए।

विमान रनवे पर सुरक्षित उतरा

विमान रात 11:37 बजे रनवे 25 पर सुरक्षित उतरा और उसमें सवार सभी 224 लोग सुरक्षित रहे। रात 11:47 बजे 'फुल इमरजेंसी' की स्थिति हटा ली गई। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद भी कामकाज सामान्य रहा।

हालांकि, इस घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल फैल गया है। इसी दिन स्पाइसजेट एयरलाइन ने भी अपनी एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी का बड़ा खुलासा किया। स्पाइसजेट एयरलाइन ने खुलासा किया कि उड़ान से पहले फ्लाइट में बड़ी खराबी आ गई थी।

स्पाइसजेट में यात्रियों के हाल-बेहाल

दिल्ली से पुणे जाने वाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद यात्रियों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। यात्रियों के विमान में सवार होने के बाद, केबिन के अंदर का तापमान अचानक बढ़ गया। बुजुर्ग यात्रियों समेत सभी को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। यात्रियों ने आरोप लगाया कि सांस लेने में तकलीफ होने के बावजूद, कैप्टन उड़ान भरने की जल्दी में दिख रहे थे। आखिरकार, यह पुष्टि हुई कि विमान में सचमुच कोई खराबी थी। यात्रियों को तुरंत विमान से बाहर निकाला गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

स्पाइसजेट की फ्लाइट में तकनीकी खराबी

11 अगस्त को स्पाइस जेट में भी टेक्निकल इश्यू के कारण यात्रा स्थगित करनी पड़ी। 11 अगस्त 2026 को, दिल्ली से पुणे जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 105 में आखिरी समय में तकनीकी खराबी आ गई। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि इसके लिए एक वैकल्पिक विमान का इंतजाम किया गया और फ्लाइट पुणे के लिए रवाना हुई। स्पाइसजेट यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करती है।

एयर इंडिया टर्बुलेंस हादसा

इंडिगो फ्लाइट की घटना से पहले एयर इंडिया फ्लाइट के टर्बुलेंस मामले ने भी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। एयर इंडिया के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। पायलट डोप केस में पॉजिटिव पाया गया।

4 अगस्त को थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई2379 भीषण टर्बुलेंस घटना में फ्लाइट अचानक करीब 300 फीट नीचे गिरी थी। इस टर्बुलेंस में 8 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स घायल हुए थे।

इस मामले में जांच की जिम्मेदारी एविएशन एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) को सौंपी गई थी। जांच में पायलट का दूसरा डोप टेस्ट पॉजिटिव आया। बताया जा रहा है कि पायलट ने मारिजुआना स्मोक किया था। आमतौर पर यह वीड या गांजा के नाम से जाना जाता है।

इस तरह की घटनाओं ने यात्रियों के मन में डर का माहौल बना दिया है। एविएशन सफर में फ्लाइट के दौरान इस तरह की लापरवाही और फ्लाइट में आने वाली तकनीकी खराबी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। इस तरह की खामियां किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसी है।

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात