प्रतीकात्मक तस्वीर- अरब सागर में युद्धपोत, सड़क पर फाइटर जेट 
देश

समुद्र में युद्धपोत तो आसमान में राफेल-जगुआर का शक्ति प्रदर्शन, PAK से मुकाबले के लिए भारत की तैयारियों पर एक नजर

भारत और पाकिस्तान तनावपूर्ण माहौल के बीच शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। इंडियन नेवी अरब सागर में युद्धाभ्यास किया और मिसाइलों को परीक्षण किया। वहीं एयरफोर्स ने लड़ाकू विमानों को सड़क पर लैंड कराने व टेक ऑफ की प्रैक्टिस की।

Saurabh Pal

नवभारत डिजिटल डेस्कः पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक एक्शन लिए गए हैं। वहीं दूसरी तरह शहबाज शरीफ के मंत्री भारत को युद्ध की गीदड़भभकी दे रहे हैं। पीएम मोदी द्वारा सिंधु जल समझौता स्थगित करने के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि अगर पानी रोकने के लिए भारत ने डैम बनाया तो हम उसे हमला करके नष्ट कर देंगे। इन धमकियों के अलवा भारत को उकसाने के अलावा पाकिस्तान शक्ति प्रदर्शन भी कर रहा है।

भारत-पाक के बीच हुए कारगिल युद्ध की आज वर्षगांठ है। 26 साल पहले 3 मई 1999 को भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध शुरू हुआ था, जिसे भारत ने ऑपरेशन विजय चलाकर पाकिस्तान को मात दी थी। इत्तेफाक है कि कारगिल युद्ध की वर्षगांठ पर भारत-पाकिस्तान में तनाव तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच पाकिस्तान ने अब्दाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। यह मिसाइल सतह से सतह पर 450 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है। पाकिस्तानी आर्म्ड फोर्स की तरफ से बताया गया कि यह परीक्षण युद्ध की तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।

वहीं भारत भी पूरी तैयारी में जुटा है। थल सेना तो पूरी तरह से एक्टिव मोड में है ही। नेवी ने भी अरब सागर में अपने कारनामों से पाकिस्तान को चमका कर रखा है। ऐसे में एयरफोर्स कहां पीछे रहने वाली है। उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेसवे पर एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने भी अपना जौहर दिखाया।

अभी तक इंडियन नेवी ने क्या क्या किया

30 अप्रैल से 3 मई तक गुजरात तट के पास अरब सागर में नौसेना बड़े पैमाने पर अभ्यास कर रही है। इस दौरान किसी भी असामान्य गतिविधि के प्रति युद्धपोतों को सतर्क रखा गया है। हाल ही में भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोतों से कई एंटी-शिप मिसाइल फायरिंग कर सफलतापूर्वक लंबी दूरी के सटीक हमलों की तैयारी को साबित किया था। अब भारतीय नौसेना कई तरह के अभ्यास में जुटी है जिसमें मिसाइल फायरिंग और युद्धाभ्यास शामिल हैं।

युद्धपोत INS से मिसाइल का परीक्षण

भारतीय नौसेना ने युद्धपोतों को अरब सागर में तैनात किया है और इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य युद्ध के दौरान नौसेना की तत्परता और भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने की उसकी क्षमता का प्रदर्शन करना था। इससे पहले, भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सूरत ने अरब सागर में मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (MR-SAM) वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण किया था। यह परीक्षण अरब सागर में पाकिस्तान नौसेना द्वारा निर्धारित सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल परीक्षण से पहले हुआ था।

एयरफोर्स ने की प्रैक्टिस, लड़ाकू विमानों से किया शक्ति प्रदर्शन

इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे पर फ्लाईपास्ट किया। IAF ने शाहजहांपुर में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के हिस्से पर 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी पर फास्ट टेकऑफ और लैंडिंग की प्रैक्टिस की। आसमान में कलाबाजी करते वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल, जगुआर और मिराज को देखा गया। नजारा कुछ ऐसा लग रहा था मानो जंग शुरू हो गई। एक्सप्रेस वे पर 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी पर ये लड़ाकू विमान टेक ऑफ और लैंडिग का अभ्यास करते नजर आए। लड़ाकू विमानों ने रात में भी टेकऑफ और लैंडिग की प्रैक्टिस की।

पाकिस्तान ने 3 बार जारी किया नोटाम

इतना ही नहीं डरा सहमा पाकिस्तान LOC पर लगातार गोलीबारी कर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। हालांकि भारत की तरफ से भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के गुनाहगारों व उनके पनाहगारों को उनकी सोच से बढ़कर सजा देने का ऐलान जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है, तब से पाकिस्तान का चैन छिन गया है। पाकिस्तान ने एक बाद एक NOTAM (Notice to Airmen) जारी किए, लेकिन एक अब्दाली मिसाइल के अलावा कोई सफल परीक्षण अभी तक नहीं कर पाया है।

जानें क्या होता है नोटम

NOTAM यानी नोटिस एयरमेन को विशेष परिस्थियों में जारी किया जाता है। यह एक विशेष प्रकार की संचार प्रणाली है, जिसके तहत एयरफोर्स व मिसाइलों के रख रखाव व देखभाल करने वालों को जारी किया जाता है। खास कर ऐसे नोटिस युद्ध की संभवनाओं को देखर कर जारी किया जाता है। हालांकि पाकिस्तान द्वारा जारी किए गए 3 नोटम नोटिस के बाद एक भी सफल परिक्षण नहीं हुए।

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट