देश

नेपाल में फंसे नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, जारी किए हेल्पलाइन नंबर्स

नेपाल में भारी बारिश के कारण आई विनाशकारी बाढ़ की वजह से अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस बीच नेपाल में भारतीय दूतावास ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

अभिषेक सिंह

काठमांडू: नेपाल में भारी बारिश के कारण आई विनाशकारी बाढ़ की वजह से अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस बीच नेपाल में भारतीय दूतावास ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अधिकारी बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे भारतीय नागरिकों के संपर्क में हैं और दूतावास उनकी सुरक्षित वापसी की व्यवस्था कर रहा है।

साथ ही, नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए दूतावास की ओर से एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी स्थापित किया गया है। दूतावास बाढ़ के कारण फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने में मदद के लिए नेपाली अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी

नेपाल में भारतीय दूतावास ने एक्स को लिखा कि नेपाल में रिकॉर्ड बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है। हमारी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं। दूतावास को कुछ फंसे हुए नागरिकों के बारे में जानकारी मिली है। दूतावास इनमें से कुछ समूहों के संपर्क में है और उनकी सुरक्षित वापसी की व्यवस्था कर रहा है। दूतावास फंसे हुए भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए नेपाली अधिकारियों के साथ भी समन्वय कर रहा है।

इन नबर्स पर कर सकते हैं संपर्क

नेपाल में भारतीय दूतावास ने सहायता चाहने वाले लोगों के लिए आपातकालीन नंबर भी जारी किए हैं। नेपाल में रहने वाले भारतीय नागरिक जिन्हें सहायता की ज़रूरत है, वे निम्नलिखित आपातकालीन नंबरों (व्हाट्सएप के साथ) पर संपर्क कर सकते हैं: +977-9851316807 - [आपातकालीन हेल्पलाइन] +977-9851107021, +977-9749833292।

आपको बता दें कि नेपाल में शनिवार से भारी बारिश की वजह से तबाही मची हुई है। कई सड़कें बंद हो गई हैं। पुल टूट चुके हैं और चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। इस आसमानी आफत में अब तक 200 से ज्यादा लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं। जबकि सैकड़ों लोग लापता हैं।

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार