राफेल विमान Source- IANS
देश

भारत के 4 राफेल कहां गायब हो गए? 36 राफेल में से 32 ही एक्टिव, रिपोर्ट में बड़ा दावा

Flight Global Report on Rafale: फ्लाइट ग्लोबल की रिपोर्ट में भारतीय वायुसेना के 36 में से 32 राफेल विमान एक्टिव बताए गए हैं। पूर्व एयर मार्शल एन. तिवारी ने इस आंकड़े को गलत बताया है।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • फ्लाइट ग्लोबल की रिपोर्ट में भारत के एक्टिव राफेल विमानों की संख्या 32 बताई गई है।

  • पिछले साल की रिपोर्ट में 35 राफेल विमानों को सक्रिय बताया गया था।

  • पूर्व एयर मार्शल एन. तिवारी ने आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए रिपोर्ट के सूत्रों की विश्वसनीयता जांचने को कहा।

India Active Rafale Fighter Jets: भारत के राफेल लड़ाकू विमानों की सक्रिय संख्या को लेकर ब्रिटिश एविएशन मैगजीन 'फ्लाइट ग्लोबल' की एक रिपोर्ट चर्चा में है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय वायुसेना के पास 36 नहीं, बल्कि 32 एक्टिव राफेल विमान हैं। हालांकि, इसमें यह नहीं बताया गया है कि बाकी चार विमानों को सक्रिय सूची से क्यों हटाया गया है या वे कहां हैं।

पूर्व वायुसेना उप प्रमुख एयर मार्शल एन. तिवारी ने रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने मैगजीन से अपने सूत्रों की विश्वसनीयता की दोबारा जांच करने को कहा है।

दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने भारत के चार राफेल विमान मार गिराए हैं। पूर्व एयर मार्शल तिवारी ने इन दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन राफेल विमानों को मार गिराने का दावा किया गया था, वे अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यासों में उड़ान भरते दिखाई दिए।

पिछले साल 35 राफेल को बताया था एक्टिव

फ्लाइट ग्लोबल की '2027 वर्ल्ड एयर फोर्सेज डायरेक्टरी' रिपोर्ट में 160 देशों के सैन्य विमान बेड़ों से जुड़े आंकड़े शामिल हैं। इसमें भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की सूची में राफेल DH/EH की संख्या 32 बताई गई है।

रिपोर्ट में DH का मतलब दो सीटों वाले और EH का मतलब एक सीट वाले राफेल विमान से है। भारत ने फ्रांस से कुल 36 राफेल विमान खरीदे थे। इनमें 28 एक सीट वाले और 8 दो सीट वाले विमान शामिल हैं।

पिछले साल जारी रिपोर्ट में फ्लाइट ग्लोबल ने भारत के 35 राफेल विमानों को सक्रिय बताया था। इस बार यह संख्या घटाकर 32 कर दी गई है। हालांकि, रिपोर्ट में संख्या कम होने का कोई कारण नहीं बताया गया है और न ही इसके समर्थन में कोई सबूत दिया गया है।

पूर्व एयर मार्शल ने रिपोर्ट के आंकड़ों को बताया गलत

पूर्व वायुसेना उप प्रमुख एयर मार्शल एन. तिवारी ने फ्लाइट ग्लोबल की रिपोर्ट पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इसमें दिए गए आंकड़ों को पूरी तरह गलत बताते हुए मैगजीन से अपने सूत्रों की विश्वसनीयता की जांच करने को कहा है।

एयर मार्शल एन. तिवारी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की ओर से चार राफेल विमान गिराने के दावे पर भी सवाल उठाए। उनके मुताबिक, जिन विमानों को मार गिराने का दावा किया गया था, वे बाद में अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यासों में उड़ान भरते दिखाई दिए।

किस आधार पर तैयार हुई रिपोर्ट?

फ्लाइट ग्लोबल की यह रिपोर्ट ब्रिटेन की एविएशन डेटा और एनालिटिक्स कंपनी सीरियम के आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है। इसमें दुनिया के 160 देशों के सैन्य विमान बेड़ों की जानकारी दी गई है।

हालांकि, भारत के राफेल विमानों की सक्रिय संख्या 35 से घटाकर 32 किए जाने के पीछे रिपोर्ट में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। ऐसे में इस आंकड़े को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

अजीत डोभाल के हाथों में लगेगी हथकड़ी! अमेरिकी कोर्ट ने दिया समन भेजने का आदेश, जानें क्या है मामला?

मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट होंगी विदेशी एयरलाइंस की फ्लाइट्स? अदाणी ग्रुप के फैसले पर क्यों मचा विवाद, जानें असर

दुनिया में युद्ध के बीच भारत में सभ्यताओं का, SCO फोरम में बोले PM मोदी; पाकिस्तानी मंत्री भी रहे मौजूद

भारत आ रहे पाक मंत्री की हसरत रह जाएगी अधूरी, सरकार ने नहीं दी ताज के दीदार की इजाजत, जानें क्यों लगाई रोक?

Cyclone Akvan Live: चक्रवात ‘अकवन’ कमजोर पड़ा, अगले कुछ घंटों में और घटेगी तीव्रता