आज का मौसम  (सोर्स- सोशल मीडिया)
देश

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: 25 सितंबर को देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली की चेतावनी है। IMD ने यूपी, बिहार और उत्तराखंड समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

अक्षय साहू

Aaj Ka Mausam 25 September 2026: भारत में मानसून अब अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच गया है, इस बीच देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज यानी 25 सितंबर को देश के करीब 15 राज्यों में बारिश और आंधी का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान 40 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

IMD की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में 25 सितंबर से लेकर अगले 24 घंटे में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी दी है। IMD ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के कारण पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं चल रही हैं। 

दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल

IMD ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में आज अधिकतर समय आसमान में बादल छाए रहेंगे। आज दिल्ली में  तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हालांकि इस दौरान हल्की बौछार हो सकती है। वहीं, 26 और 27 सितंबर को कई जगहों पर आंधी, बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान आंधी-तूफान और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं।

यूपी में अगले दो दिन भारी बारिश 

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी के जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, वाराणसी, बलिया, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली समेत पश्चिम और पूर्वी जिलों में आज मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी और सीतापुर में आज हल्की से भारी बारिश की संभावना है। IMD के मुताबिक, यूपी में बारिश का यह दौर 27 सितंबर तक जारी रहेगा।

बिहार में गरज-चमक के साथ भारी बारिश 

IMD ने आज बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। IMD के मुताबिक, बिहार में बारिश का दौर 26 सितंबर को भी जारी रहेगा।

पहाड़ी राज्यों के लिए हाई अलर्ट

मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों के लिए अगले दो दिनों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में आज मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन 26 सितंबर को कांगड़ा, मंडी, शिमला समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तराखंड में बारिश का दौर अभी जारी रहने की संभावना है।

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा