राहुल गांधी किसानों के साथ (Image- Social Media) 
देश

अमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में अब सड़क पर उतरने जा रही कांग्रेस, पंजाब में राहुल गांधी की रैली से होगा आगाज

India-US Trade Deal Protest: भूपेश बघेल ने कल सोमवार को बताया कि कांग्रेस पंजाब में भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील के मुद्दे पर एक रैली करेगी और इसमें राहुल गांधी भी शामिल होंगे।

अर्पित शुक्ला

Congress on India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। सत्ता पक्ष इसे भारत के हित में बता रहा है, जबकि विपक्ष लगातार इसका विरोध कर रहा है। कांग्रेस भी इस समझौते के खिलाफ मुखर है और संसद से लेकर सड़कों तक आंदोलन की तैयारी कर रही है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को जानकारी दी कि कांग्रेस पंजाब में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में बड़ी रैली करेगी। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। बघेल के अनुसार, यह रैली 28 फरवरी या 1 मार्च को आयोजित की जा सकती है।

बघेल ने कहा कि राहुल गांधी संसद के अंदर और बाहर इस ट्रेड डील का विरोध कर रहे हैं और किसानों के मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि “इस मुद्दे पर आंदोलन की शुरुआत पंजाब से होगी, जहां बड़ी रैली में राहुल गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।”

बहस की चुनौती पर जवाब

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राहुल गांधी को इस मुद्दे पर बहस की चुनौती देने के सवाल पर बघेल ने कहा, “अगर अमित शाह बहस करना चाहते हैं तो हम तैयार हैं। किसान भी आएंगे। समय और स्थान आप तय कर लें।” राहुल गांधी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इस डील के जरिए देश के किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने इसे किसानों के हितों के खिलाफ बताया।

संगठन मजबूत करने की रणनीति

इस बीच पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह बाजवा ने कहा कि सोमवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्षों, विधायकों और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठकें हुईं। इन बैठकों में आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कानून-व्यवस्था, मनरेगा और भारत-अमेरिका ट्रेड डील जैसे मुद्दों को जोर-शोर से उठाएगी और जनता के बीच जाकर अपनी बात रखेगी। कुल मिलाकर, यह मुद्दा अब केवल संसद तक सीमित नहीं है, बल्कि पंजाब से शुरू होकर देशव्यापी राजनीतिक बहस का रूप लेता दिख रहा है।

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास करने के बाद भी टूटा सपना, कैसा रहा पूर्व राष्ट्रपति का सियासी सफर

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह