Narendra Modi Stadium 
देश

भारत-पाकिस्तान विश्व कप मुकाबले को मिल रही धमकियां, अहमदाबाद पुलिस चाक-चौबंद, 14 अक्टूबर को मैच

साक्षी सिंह

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर ज्ञानेंद्र सिंह मलिक (Police Commissioner Gyanendra Singh Malik) ने सोमवार को कहा कि 14 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेले जाने वाले भारत-पाकिस्तान विश्व कप मुकाबले के लिए पूरे शहर में 7000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एनएसजी की तीन कमांडो टीमें, NSG की एक एंटी-ड्रोन टीम, NDRF, SDRF और गुजरात पुलिस के चेतक कमांडो को तैनात किया जाएगा।

इसके अलावा बम निरोधक दस्ते की 9  टीमें और RAF की तीन टीमों की भी तैनाती की जाएगी।ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि SRPF की 13 टीमें और 4000 होम गार्ड के जवान भी तैनात किए जाएंगे। भारत-पाकिस्तान मैच में खलल डालने की कुछ हलकों से मिल रही धमकियों के बाद पुलिस की तरफ से अतिरिक्त सुरक्षा बरती जा रही है।

7 साल बाद भारत में मुकाबला
14 अक्टूबर को होने वाले इस मुकाबले के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के खचाखच भरे रहने की उम्मीद है। दोनों टीमें कोलकाता में 2016 विश्व कप टी20 मुकाबले के बाद पहली बार भारत में एक दूसरे से भिड़ेंगी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1,30,000 से ज्यादा लोगों के बैठने की क्षमता है।

परिसीमन मंजूर नहीं...विधानसभा में विशेष बिल पेश करेंगें CM विजय, बोले- दक्षिणी राज्यों के हितों की रक्षा जरूरी

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का पद से इस्तीफा

जब जलते घर में फंस गई थीं मां... रामनाथ कोविंद के जीवन का दर्दनाक सच, PM मोदी ने बताई आत्मकथा की 5 बड़ी बातें

हवा में फेल हुआ इंडिगो विमान का इंजन, 224 यात्रियों की अटकी सांसें, चेन्नई एयरपोर्ट पर ऐसे बची जान...

दिल्ली में तिरंगे के साथ गूंजा फिटनेस का संदेश, 1000 से ज्यादा युवाओं ने निकाली हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा