एनएसए अजीत डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग यी (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया) 
देश

PAK के समर्थन में खुलकर उतरा चीन, चीनी विदेश मंत्री ने फोन पर की पैरवी; भारत ने साफ किया अब चुप नहीं बैठेंगे

चीन खुलकर PAK के सपोर्ट में आ गया है। भारत-पाक के बीच संघर्षविराम के बाद चीनी मंत्री की वांग यी की NSA अजित डोभाल से बात हुई। इससे पहले वांग पाकिस्तान के उपप्रधान मंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से बात कर चुके थे।

सौरभ शर्मा

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के ऐलान के बाद चीन इस मामले में खुलकर पाकिस्तान के पक्ष में नजर आता दिखाई दे रहा है। लेकिन जब चीनी विदेश मंत्री ने भारत से संपर्क किया तो उन्हें भारत की ओर से बेहद साफ और दो टूक जबाव दिया गया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने चीन को बताया कि भारत युद्ध नहीं चाहता, लेकिन आतंकवादी हमले के बाद जवाबी कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध किसी के भी हित में नहीं है और भारत क्षेत्रीय शांति की बहाली चाहता है, मगर आतंक के खिलाफ सख्ती से खड़ा रहेगा।

भारत और चीन के इस संवाद में साफ हुआ कि भारत की प्राथमिकता शांति है, लेकिन यदि देशवासियों की सुरक्षा पर खतरा मंडराएगा तो वह पीछे नहीं हटेगा। बातचीत के दौरान चीन ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि वह सभी प्रकार के आतंकवाद का विरोध करता है। चीन ने उम्मीद जताई कि भारत और पाकिस्तान संयम बरतेंगे और परामर्श के जरिए मतभेदों को सुलझाएंगे।

चीन ने माना भारत का रुख सही

चीन ने भारत की ओर से शांति बनाए रखने की इच्छा को सराहा और कहा कि भारत और पाकिस्तान ऐसे पड़ोसी हैं जिन्हें नकारा नहीं जा सकता। इसीलिए दोनों को परस्पर संवाद और समझदारी के रास्ते पर चलना होगा।

पाकिस्तान को भी चीन का समर्थन

इससे पहले चीन ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री से बात की थी और उसे संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के मुद्दे पर पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया था। लेकिन भारत के कड़े रुख के बाद चीन ने संतुलन साधने की कोशिश की और दोनों देशों से शांति बनाए रखने की अपील की। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से चीन के विदेश मंत्री ने फोन पर बातचीत करी थी।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां