पीएम नरेंद्र मोदी सोर्स-सोशल मीडिया
देश

भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगा नया आयाम, युवाओं से क्रिकेट तक सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश; PM Modi ने बताया विजन

India Nepal Relations: नेपाल के पीएम बालेन शाह दो दिनों के भारत दौरे पर हैं। पीएम मोदी के साथ उनकी बैठक हुई। इसके बाद पीएम मोदी ने दोनों देशों के आपसी सहयोग और युवाओं के भविष्य को लेकर अपनी बात रखी।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • भारत और नेपाल के साझा भविष्य को नई दिशा देने के लिए जारी होगा संयुक्त विजन दस्तावेज

  • विकसित भारत और समृद्ध नेपाल के लक्ष्य को पूरा करने के लिए बनेगा साझा रोडमैप

  • माता सीता, भगवान राम और भगवान बुद्ध की साझा विरासत का जिक्र कर पीएम मोदी ने मजबूत रिश्तों का भरोसा जताया

PM Modi Vision for India Nepal Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और नेपाल के संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए साझा विरासत, सांस्कृतिक सहयोग, खेल और युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया है।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग केवल राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि रचनात्मकता, तकनीक और खेल के क्षेत्र में भी नए अवसर तैयार किए जाएंगे।

नेपाली प्रधानमंत्री बालेन शाह के साथ संयुक्त प्रेस बयान के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि रामायण की कहानी आज फिल्मों और आधुनिक तकनीक के माध्यम से नई पीढ़ी और पूरी दुनिया तक पहुंच रही है। भारत की इच्छा है कि दोनों देशों के युवा रचनाकार एक साथ आएं और नए माध्यमों के जरिए भारत-नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करें।

WAVES समिट में नेपाल के बड़े प्रतिनिधिमंडल का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अगले WAVES Summit में नेपाल के एक बड़े प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करने के लिए तैयार है। इससे भारत और नेपाल के युवाओं, फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को एक-दूसरे के साथ काम करने का मौका मिलेगा। दोनों देशों के लोग आधुनिक तकनीक और मनोरंजन के नए माध्यमों की मदद से अपनी साझा सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में मिलकर काम करेंगे।

क्रिकेट के क्षेत्र में नेपाल को मिलेगी मदद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और नेपाल के बीच खेल के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की बात कही। उन्होंने बताया कि भारत नेपाल में क्रिकेट सुविधाओं को बेहतर बनाने और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने में मदद करेगा। इससे नेपाल के क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और देश में क्रिकेट को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

साझा विजन दस्तावेज से तय होगा भविष्य का रोडमैप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और नेपाल अपने रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए एक संयुक्त विजन दस्तावेज जारी कर रहे हैं। इसके जरिए दोनों देश विकसित भारत और समृद्ध नेपाल के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में मिलकर काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच आपसी विश्वास, मजबूत रिश्ते और साझा लक्ष्य हैं। दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने माता सीता, भगवान राम और भगवान बुद्ध को इस साझा विरासत का प्रतीक बताया।

प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि दोनों देश मिलकर इस विजन को जमीन पर उतारेंगे और आपसी संबंधों को नई ऊंचाई तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के रिश्तों में सहयोग के साथ एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।

ध्रुव राठी को कोर्ट से झटका, तीसरी बार वारंट जारी; अब भारत आए तो मुश्किल में फंस जाएंगे Dhruv Rathee

गंगा किनारे गंदगी साफ कर रहीं विदेशी महिलाएं, वीडियो वायरल होने के बाद भारतीयों ने कहा- हम कब सुधरेंगे

कार्तिगई पूर्णिमा पर तिरुवन्नामलाई में गिरिवलम कब से कब तक? जानें महादीपम का समय; पथ पर तैयारी पूरी

भारत में खत्म हो रही गरीबी? वित्त मंत्री की LinkedIn पोस्ट में दावा, पिछले एक दशक में 50 करोड़ लोग निकले बाहर

भारत का Stealth Fighter Jet AMCA कौन बनाएगा? 3 कंपनियों की रेस, 2028 में पहली उड़ान का लक्ष्य